- Hindi News
- Lifestyle
- Summer Eye Infection Risk Factors; UV Rays | Eye Allergy Irritation Care Tips
- कॉपी लिंक
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा आंखों को प्रभावित करती है। इससे आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये किसी बड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है।
अल्ट्रावायलेट एक्सपोजर, डिहाइड्रेशन और धूल-मिट्टी आंखों को प्रभावित करते हैं। इससे आई-इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए गर्मियों में आई एलर्जी के केस बढ़ जाते हैं।
आज ‘जरूरत की खबर’ में समझेंगे कि गर्मी का आंखों पर क्या असर पड़ता है। साथ ही जानेंगे कि-
- किन लोगों को आई-इन्फेक्शन का रिस्क ज्यादा होता है?
- आई इन्फेक्शन से बचने के आसान टिप्स क्या हैं?
एक्सपर्ट: डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसल्टेंट, ऑप्थेल्मोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
सवाल- गर्मियों में ज्यादा टेम्परेचर और तेज धूप का आंखों पर क्या असर पड़ता है?
जवाब- गर्मियों में ये तीन चीजें होती हैं-
- धूप तेज होती है, तापमान बहुत ज्यादा होता है।
- अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों का असर बढ़ जाता है।
- वातावरण में नमी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण बढ़ जाते हैं।
ये तीनों फैक्टर आंखों पर ये प्रभाव डालते हैं-
- तेज धूप में अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों की बाहरी परत (कॉर्निया) और लेंस को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लंबे समय में मोतियाबिंद का खतरा बढ़ सकता है।
- गर्मी और लू से आंखों की नमी जल्दी कम होती है, जिससे ड्राईनेस, जलन और रेडनेस बढ़ती है।
- तेज रोशनी में आंखें खोलना मुश्किल होता है और सिर या आंखों में दर्द हो सकता है।
- लंबे समय तक धूप में रहने से विजन कुछ समय के लिए धुंधला हो सकता है।
- गर्मियों में धूल, पसीना और प्रदूषण बढ़ता है, जिससे आंखों में एलर्जी, खुजली और इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है।

सवाल- समर सीजन में आंखों से जुड़ी क्या समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं?
जवाब- गर्मियों में तापमान बढ़ने से आंखों की नमी जल्दी कम हो जाती है, जिससे ड्राईनेस बढ़ती है। गर्मियों में होने वाली सभी आई प्रॉब्लम्स नीचे ग्राफिक में देखें-

सवाल- आंखों के कौन-से लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए? क्या गर्मियों में ये ज्यादा गंभीर हो सकते हैं?
जवाब- आंखों में लगातार दर्द या तेज जलन होना सामान्य नहीं है। अचानक धुंधला या कम दिखाई देना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ग्राफिक में दिए लक्षणों को इग्नोर न करें, गर्मियों में ये गंभीर हो सकते हैं-

सवाल- आंखों के संक्रमण और एलर्जी के मुख्य रिस्क फैक्टर्स क्या हैं?
जवाब- गर्मियों में ज्यादा तापमान और पसीने से आंखों के आसपास बैक्टीरिया व वायरस बढ़ सकते हैं।
- धूल-मिट्टी और प्रदूषण आंखों की सतह को इरिटेट करके एलर्जिक रिएक्शन बढ़ाते हैं।
- UV किरणें आंखों की प्रोटेक्टिव लेयर को कमजोर कर सकती हैं।
- गंदे हाथों से आंख छूने या तौलिया-रूमाल शेयर करने से संक्रमण फैलता है।
- स्विमिंग पूल के क्लोरीन या दूषित पानी से आंखों में जलन व इन्फेक्शन हो सकता है।
सभी रिस्क फैक्टर्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- डिहाइड्रेशन होने पर आई हेल्थ और विजन कम्फर्ट पर क्या असर पड़ता है?
जवाब- शरीर में पानी कम होने से आंखों पर ये प्रभाव पड़ते हैं-
- इससे आंखों में ड्राईनेस हो सकती है।
- आंखों का लुब्रिकेशन घटने से असहजता बढ़ती है।
- पलक झपकाने पर चुभन या किरकिरापन महसूस हो सकता है।
- लंबे समय तक डिहाइड्रेशन से फोकस करने में कठिनाई हो सकती है।
- इससे विजन कम्फर्ट कम हो सकता है।
- आंखों की सतह पर माइक्रो-डैमेज का रिस्क बढ़ सकता है।
सवाल- किन लोगों को समर सीजन में आई प्रॉब्लम्स का रिस्क ज्यादा होता है?
जवाब- कुछ लोगाें को रिस्क ज्यादा होता है-
- जो तेज धूप या गर्म वातावरण में काम करते हैं।
- जो एयर-कंडीशन या सूखे वातावरण में लंबे समय तक रहते हैं।
- जो कॉन्टैक्ट लेंस यूज करते हैं।
- छोटे बच्चे, जो अपनी आंखों की सेफ्टी नहीं रख सकते हैं।
- बुजुर्ग, जिनकी आंखों में आंसू बनने की क्षमता कम हो गई है।
- जो एलर्जी-प्रोन हैं और जिनकी आंखें सेंसिटिव हैं।
- जो ऐसे मेडिकेशन पर हैं, जिससे आंखों की ड्राईनेस बढ़ती है।
सवाल- अगर पहले से ड्राई आई, एलर्जी की समस्या है तो गर्मियों में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब- इसके लिए ये सावधानियां बरतना जरूरी है-
- आंखों को धूल और धूप से बचाने के लिए प्रोटेक्टिव सनग्लासेस पहनें।
- डॉक्टर द्वारा बताई दवा या आई ड्रॉप लें।
- आंखों को रगड़ने की आदत से बचें, इससे सूजन बढ़ सकती है।
- आंखें और चेहरा नियमित रूप से साफ रखें।
- एलर्जी ट्रिगर्स जैसे पोलन (परागकण) या धुएं से दूर रहें।
- जरूरत पड़ने पर ठंडी पट्टी से आंखों को आराम दें।

सवाल- गर्मियों में आई-हेल्थ के लिए डाइट और हाइड्रेशन कैसा होना चाहिए?
जवाब- इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें-
- रोज 2.5-3 लीटर तक पानी या फ्लूइड लेना फायदेमंद है।
- खीरा, ककड़ी, संतरा, तरबूज जैसे हाई-वॉटर कंटेंट फूड्स लेना फायदेमंद है।
- एंटीऑक्सिडेंट युक्त फल आंखों की सेल्स को नुकसान से बचाते हैं।
- विटामिन-A और ल्यूटिन युक्त हरी सब्जियां विजन को सपोर्ट करती हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड आई हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- भोजन में बहुत ज्यादा नमक और शुगर से बचना जरूरी है।

सवाल- आंखों को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में कौन-से छोटे-छोटे बदलाव फायदेमंद हो सकते हैं?
जवाब- आंखों को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें-
- लगातार स्क्रीन न देखें, ताकि आंखों को आराम मिल सके।
- रोज आंखों की हल्की एक्सरसाइज या पामिंग टेक्नीक अपनाएं।
- पर्याप्त नींद लें। इससे आंखों की रिकवरी और टियर फिल्म बैलेंस रहता है।
- पर्सनल हाइजीन बनाए रखें। इससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
- मेकअप या लेंस इस्तेमाल के बाद आंखों को सही तरीके से साफ करें।
- रोजाना कुछ समय नेचुरल रोशनी में बिताएं। ये आंखों के लिए फायदेमंद है।
सवाल- जो लोग आउटडोर काम करते हैं या ज्यादा धूप में रहते हैं, उन्हें क्या अतिरिक्त सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब- आउटडोर काम करने वाले लोग ये सावधानियां बरतें-
- काम के दौरान बीच-बीच में छांव या ठंडी जगह पर ब्रेक लें।
- सिर और आंखों को ढकने के लिए कैप या स्कार्फ यूज करें।
- अगर धूल भरे इलाके में काम करते हैं तो सेफ्टी गॉगल्स पहनें।
- दिनभर शरीर का तापमान और फ्लूइड बैलेंस बनाए रखें।
- पसीना आने पर साफ कपड़े से चेहरा और आंखों के आसपास पोंछें।
- शाम को घर लौटकर आंखों को साफ पानी से धोना फायदेमंद है।
……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- तेज धूप में सनग्लासेस पहनना जरूरी: UV किरणों से आंखों को 10 नुकसान, खरीदते समय ये 8 जरूरी बातें ध्यान रखें

गर्मियों में घर से बाहर निकलना चैलेंजिंग होता है। लेकिन रोजमर्रा के काम से बाहर निकलना मजबूरी है। तेज धूप में बाहर निकलते समय आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे जलन, धुंधलापन और लॉन्ग टर्म में आंखों से जुड़ी बीमारियों का रिस्क होता है। आगे पढ़िए…
-
जरूरत की खबर- गर्मियों में खराब होता डाइजेशन: अपच, एसिडिटी की समस्या, ये 8 फूड अवॉइड करें, 15 चीजें पाचन को रखेंगी दुरुस्त
2:04- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- गर्मी, उमस और पसीने से होती घमौरियां: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें घरेलू उपचार, बचाव के 8 टिप्स, कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी
1:32- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- गर्मियों में न खाएं ये 10 चीजें: डाइटीशियन से जानें इनके हेल्दी विकल्प, सादा और ताजा खाएं, लिक्विड डाइट पर जोर दें
1:27- कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- हर वक्त एसी में न रहें: कमजोर होती इम्यूनिटी, इन 8 संकेतों को इग्नोर न करें, जानें AC यूज का सही तरीका
- कॉपी लिंक
शेयर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
