Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: बेटी के जन्म के साथ ही माता-पिता के मन में उसके बेहतर भविष्य के सपने भी आकार लेने लगते हैं. अच्छी पढ़ाई, आत्मनिर्भर जीवन और आगे चलकर शादी जैसी जिम्मेदारियों के लिए आर्थिक तैयारी करना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. अगर छोटी उम्र से ही सही जगह निवेश शुरू कर दिया जाए तो समय के साथ एक मजबूत फंड तैयार किया जा सकता है.
इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है. यह योजना खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बनाई गई है. इसमें मिलने वाला रिटर्न भी टैक्स-फ्री होता है, जिससे निवेश का पूरा लाभ सीधे बेटियों को मिलता हैं. आइए जानते हैं, आखिर कैसे इस योजना की मदद से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है…
छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने का तरीका
सुकन्या समृद्धि योजना में अगर नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी बचत की जाए तो समय के साथ बड़ी रकम तैयार की जा सकती है. उदाहरण के तौर पर, रोजाना करीब 200 रुपये बचाकर अगर इसे निवेश किया जाए, तो महीने भर में लगभग 6,000 रुपये जमा होते हैं.
इस योजना पर फिलहाल सरकार करीब 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रही है. लंबे समय तक लगातार निवेश करने पर यही छोटी रकम धीरे-धीरे बड़ा फंड बन सकती है. जिससे बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी-विवाह जैसी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती है.
21 साल में बन सकता है 40 लाख से ज्यादा का फंड
अगर हर महीने 6,000 रुपये का निवेश लगातार 21 साल तक जारी रखा जाए, तो कुल निवेशित राशि 15,12,000 रुपये हो जाती है. मौजूदा 8.2 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से इस पर करीब 25,21,942 रुपये का ब्याज मिल सकता है. इस तरह योजना की मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 40.33 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
एक साल में कितना पैसा कर सकते हैं जमा?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेशक एक साल में अधिक से अधिक 1,50,000 रुपये जमा कर सकते है. वहीं न्यूनतम राशि 250 रुपये तय की गई है. इस योजना से सरकार हर वर्ग की बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.