संक्षेप:
Life After Death: टोनी नाम का एक शख्स मरते-मरते बचा और उसने जो बताया वह वायरल है। टोनी ने बताया कि उसने शरीर छोड़ दिया था और इतना प्यार महसूस किया जितना इस दुनिया में उसे कभी नहीं हुआ।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Near-Death Experience Research Foundation ने टोनी नाम के एक शख्स का बयान अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। इसमें टोनी ने 1994 की घटना का जिक्र किया है जिसमें उसने मरने को बेहद सुखद, शांति देने वाला और प्यार से सराबोर बताया था। टोनी ने वेबसाइट पर लिखा है, मैंन अब तक जो प्यार महसूस किया था उससे हजार गुना ताकतवर प्यार महसूस हुआ। इसे शब्दों में बयान कर पाना नामुमकिन है। सब कुछ बहुत शांत था। मुझे कोई शोर नहीं सुनाई दे रहा था बस प्यार और शांति वाली फीलिंग थी।
टोनी ने शरीर में लौटने का फैसला लिया
टोनी ने बताया कि वह अपने शरीर में नहीं था और उससे यह भी पूछा गया कि वह लौटकर वापस जाना चाहता है या नहीं। उसे किसी की आवाज नहीं आई बस दिमाग में यह बात कौंधी। उसने इस दुनिया में लौटने का फैसला लिया और अपने शरीर में वापस आ गया। इस वेब साइट पर कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं।
महिला बोली, नहीं वापस लौटना चाहती थी
कोविड इन्फेक्शन के बाद कार्डिएक अरेस्ट झेलने वाली नर्स ने भी अपना NDE साझा किया है। उन्होंने भी लिखा है, एक रोशनी आई और मैं उसी में तैरती चली गई। मुझे इतना प्यार महसूस हुआ जितना धरती पर कभी नहीं हुआ। एक लंबी टनल थी जिसके आखिर में कोई इंतजार कर रहा था। ऐसा लग रहा था कि घर वापस लौटी हूं। मैंने पोर्च में लेटी अपनी बॉडी को देखा और वापस नहीं लौटना चाहती थी। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि कई लोगों के टेस्टिमोनियल्स हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा है कि उन्हें बहुत प्यार महसूस हुआ। ज्यादातर लोगों के अनुभव भी लगभग मिलते-जुलते हैं। ये भी पढ़ें: मरते वक्त क्या सोचता है इंसान? एक शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.