ITC का मुनाफा बढ़ा
मारुति का मुनाफा घटा
दूसरी ओर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा 10.8% घटकर 3,352 करोड़ रुपये रहा, लेकिन यह बाजार के अनुमान से बेहतर निकला। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव देखने को मिला।
IOC को लगा झटका
IOC (Indian Oil Corporation) ने जून तिमाही में 2,661 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जो बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा। ऐसे में सोमवार को IOC के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स पर रखें निगाह
ऑटो सेक्टर से जुलाई बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत रहे। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने 5.33 लाख यूनिट, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2.41 लाख यूनिट, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 1.04 लाख यूनिट और हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने 75,360 वाहनों की बिक्री दर्ज की। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 63,760 यूनिट रही, जबकि कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 37% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बिक्री भी 1.18 लाख यूनिट तक पहुंच गई।
मिडकैप ऑटो कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री 40% बढ़ी, एस्कॉर्ट कुबोटा (Escorts Kubota) ने 22% और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने वैल्यू के हिसाब से 51% की ग्रोथ दर्ज की। इससे ऑटो सेक्टर के शेयरों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल सकता है।
फार्मा सेक्टर पर रखें नजर
फार्मा सेक्टर में ग्लेनमार्क फार्मासुटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा एक साल में 930% बढ़कर 483 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं ABB इंडिया का मुनाफा 3% बढ़कर 362 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर जुपिटल लाइफ लाइन हॉस्पिटल (Jupiter Life Line Hospitals) का मुनाफा 14.6% घटकर 37.5 करोड़ रुपये रह गया।
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा बढ़ा
लॉजिस्टिक्स कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस (Blue Dart Express) ने पहली तिमाही में 81% की शानदार मुनाफा वृद्धि दर्ज की। कंपनी की मजबूत आय और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
सोमवार के कारोबार में ऑटो बिक्री, तिमाही नतीजे और कॉर्पोरेट अपडेट्स बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में इन शेयरों पर निवेशकों और ट्रेडर्स की खास नजर रहने की संभावना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.