Stock Market Today: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर पैदा हुई अनिश्चितता ने निवेशकों को सदमे में डाल दिया है. जिसका सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 2 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 2743.46 अंक या 3.38 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 78,543.73 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 519.40 अंक या 2.06 फीसदी फिसलकर 24,659.25 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:24 बजे तक, सेंसेक्स 902 अंक की गिरावट के साथ 80,384 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 270 अंक फिसल गई थी और 24,907 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बॉस्केट से इंडिगो, एटरनल, अडानी पोर्ट, एशियन पेंट और ट्रेंट टॉप लूजर थे.
शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 27 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,287.19 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत फिसलकर 25,178.65 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से एचसीएलटेक, ट्रेंट, एटरनल और एनटीपीसी टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और मारुति रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: जिसका डर था वहीं हुआ… ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.