Share Market Toady : युद्ध की विभीषिका में जल रहे मिडिल ईस्ट की तपिश आज दुनियाभर के शेयर बाजारों को दहका रही है. अमेरिका से लेकर एशिया तक के बाजार आज गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार में भी आज तगड़ी गिरावट दिख रही है. सेंसक्स 1,125 अंक तो निफ्टी 300 अंकों की गिरावट पर खुला.
ईरान युद्ध की वजह से आज शेय बाजार पर दबाव हो सकता है.
शेयर बाजार पर आज सिर्फ युद्ध का ही असर नहीं दिखेगा, बल्कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और क्रूड के चार साल के हाई लेवल पर पहुंचने का भी असर दिखेगा. एक्सपर्ट का भी मानना है कि शेयर बाजार में निवेशकों की मानसिकता पर इन सभी फैक्टर्स का बखूबी असर दिखेगा और सावधानी के साथ ट्रेडिंग की ओर बढ़ते निवेशक दिन के आखिर तक बिकवाली की तरफ जा सकते हैं.
अमेरिका में दिख रही गिरावट
अमेरिकी बाजार में पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर भी गिरावट दिखी थी और आज सुबह 2 मार्च को भी दलाल स्ट्रीट के सबसे बड़े एक्सचेंज डाउ जोंस पर 0.72 फीसदी यानी 342 अंकों की गिरावट दिख रही है. फिलहाल डाउ जोंस 48,631 के अंक पर कारोबार कर रहा है. पिछले सप्ताह एसएंडपी में 0.42 फीसदी तो नैस्डैक पर 0.96 फीसदी की गिरावट दिखी थी.
एशिया के सभी बाजार धराशायी
अमेरिका ही नहीं, एशिया के भी सभी प्रमुख शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट दिख रही है. भारत का गिफ्ट निफ्टी 107 अंक गिरकर 25,171 अंक पर कारोबार कर रहा है. जापान का निक्केई 892 अंक गिरकर 57,958 अंकों पर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के शेयर बाजार में 822 अंकों की गिरावट दिखी और हेंगसेंग स्टॉक एक्सचेंज 25,909 पर कारोबार करता दिखा. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 30 अंक गिरकर 4,133 अंकों पर ट्रेडिंग करता दिखा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.