- Hindi News
- Business
- Stock Market Rally: Sensex Jumps 400 Pts, Nifty Up 100; IT, Pharma Lead Buying
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 600 अंक की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।
आज एशियाई बाजार में भी तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6,623 | 145 | 2.27% |
| निक्केई (जापान) | 60,584 | 868 | 1.45% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25,943 | -35 | -0.05% |
अमेरिकी बाजार में 24 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49,231 | -80 | -0.16% |
| नैस्डैक | 24,837 | 398 | 1.63% |
| S&P 500 | 7,165 | 57 | 0.80% |

कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
