शेयर बाजार में आज यानी 27 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 20 अंक नीचे है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। FMCG और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का IPO ओपन हुआ ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का IPO आज से ओपन हो गया है। कंपनी इसके जरिए 700.00 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। निवेशकर इस IPO में 31 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार 26 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 11,273 करोड़ के शेयर खरीदे कल से ओपन होगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO कल यानी 28 अगस्त को ओपन होगा। कंपनी इसके जरिए 720 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 408 रुपए से 429 रुपए तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयर्स के लिए 14,586 रुपए से बोली लगा सकेंगे। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 26 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 77,473 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 24,208 पर बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.