साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार डीन एल्गर ने आखिरकार क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि वे टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। अब डीन करीब 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कप्तानी की और कई ऐतिहासिक जीतों के भी गवाह रहे। एल्गर ने खुद ही अपने रिटायरमेंट की बात कही है। भारत के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
साल 2012 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
डीन एल्गर ने साल 2012 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था। हालांकि वे इससे पहले से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। पहला मैच साल 2006 में खेला था। पहले उन्हें एबी डिविलियर्स की कप्तानी में वनडे टीम में मौका मिला और इसके बाद उसी साल के आखिर में उन्होंने ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया। साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डीन एल्गर इसके बाद एसेक्स के लिए खेल रहे थे। इस साल का सीजन समाप्त होते ही वे अपना बल्ला टांग देंगे।
ऐसे रहे हैं डीन एल्गर के आंकड़े
एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेलकर 5347 रन बनाने का काम किया। इसमें 14 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। वे एक बार 199 के स्कोर तक पहुंच गए थे, लेकिन अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए। डीन ने आठ वनडे मैच खेलकर उसमें 104 रन बनाए। हालांकि वे टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए। डीन एल्गर के प्रथम श्रेणी में आंकड़े और भी बेहतर हैं। जहां उन्होंने 279 मैच खेलकर करीब 19 हजार रन बनाए हैं। इसमें 55 शतक और 77 अर्धशतक शमिल हैं।
रिटायरमेंट का खुद किया खुलासा
अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए डीन एल्गर ने कहा कि वे अब 39 साल के हो गए हैं। अब वे और जवान नहीं हो रहे हैं। उनके बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और वे उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही बताया कि ये सीजन खत्म होते ही वे फिर वापस मैदान पर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए खेलना और कप्तानी करना गौरव की बात है। वह उनके जीवन का सबसे गर्व का पल रहा। डीन एल्गर की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों होती है, ये बात और है कि उन्हें ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। शायद यही वजह थी कि उन्होंने साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
यह भी पढ़ें
बाबर आजम की क्या हो पाएगी इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी, खुद बताया कितने हैं फिट
श्रीलंका ने बनाई टीम इंडिया पर बढ़त, अब क्या होगी आखिरी दिन शुभमन गिल की रणनीति
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.