स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 71 रनों की पारी खेल कमाल कर दिया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
स्मिथ पहुंचे टॉप-4 में
स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ा है। बॉर्डर ने अपने करियर में 429 मैचों की 517 पारियों में 40.77 की औसत के साथ 17698 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 102 फिफ्टी लगाई थी।
वहीं अब स्टीव स्मिथ 17698 रनों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने यह कारनामा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 360वें मैच की 430वीं पारी में कर दिखाया। वह अभी तक 49 शतक और 85 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
रिकी पोंटिंग नंबर-1
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने अपने करियर में 27368 रन 559 मैचों की 667 पारियों में 45.84 की औसत के साथ बनाए थे। उनके नाम सबसे अधिक 70 शतक और 146 अर्धशतक दर्ज हैं। कोई अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अभी तक 50 शतकों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है। स्टीव स्मिथ भी अभी इससे एक कदम दूर हैं।
डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में 18995 रनों के साथ दूसरे तो पूर्व कप्तान स्टीव वॉ 18496 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
रिकी पोंटिंग का सबसे ज्यादा रन बनाने का यह रिकॉर्ड बताता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान प्लेयर थे। वो जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार से अधिक रन बनाने बैठे हैं, वहीं कोई अन्य बल्लेबाज अभी तक 20 हजार रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।
स्टीव स्मिथ के लिए भी ऐसा करना अब थोड़ा मुश्किल है क्योंकि वह भी 37 साल के हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
| रिकी पोंटिंग | 27368 |
|---|---|
| डेविड वॉर्नर | 18995 |
| स्टीव वॉ | 18496 |
| स्टीव स्मिथ | 17728 |
| एलन बॉर्डर | 17689 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.