कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
Sterlite Technologies को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन रहा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 197 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10 करोड़ रुपये रहा था। पहले क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 1910 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 87 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का EBITDA 397 करोड़ रुपये रहा है।
जून के अंत तक कंपनी के पास कुल 18168 करोड़ रुपये का काम था। पहली तिमाही के दौरान कंपनी 1500 करोड़ रुपये क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के जरिए जुटाया था। इस फंड के जरिए कंपनी कर्ज मुक्त हो गई थी।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद यह स्टॉक 556.50 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस कंपनी के शेयरों का दाम 364 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 684.45 रुपये और 52 वीक लो लेवल 84.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 28599 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 432 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 396 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 155 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 740 प्रतिशत बढ़ा है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इस कंपनी के शेयर 2010 में एक्स-बोनस ट्रेड कर चुके हैं। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। कंपनी के शेयर आखिरी बार 2023 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.