मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है और देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 80 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने, वज्रपात और ओला वृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में 7 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 कि.मी./ घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर व्यापक रहने वाला है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बिहार में भी कई जिलों पर मौसम की मार पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: अचानक भारत आ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री, चीन के लिए बुरी खबर!
पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुफूल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में 7 और 8 सितंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। रांची के देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पलामू, दुमका, सिमडेका, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और लातेहार समेत कई इलाकों में अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में खतरा और बढ़ सकता है। उत्तराखंड के बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी और चमोली में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और कुल्लू में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, जम्मू पूंछ, बारामुल्ला, किस्तवाड़, गांधरबल, उधमपुर, रामबन, सोफिया, राजोरी और बांदीपोरा समेत कई इलाकों में तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें: Delhi के Satya Niketan में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, जांच के आदेश
राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, अजमेर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 70 कि.मी./ घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह, उज्जैन, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खंडवा, इंदौर, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, देवास और राजगढ़ समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। छत्तीसगढ़ में सरगुजा, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, [संगीत] धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और और बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के झोंके 65 किमी/ घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं पूर्वी राज्यों में मौसम को और सक्रिय कर सकती है। वहीं राजस्थान के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और उत्तरी मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिक्षण भी सक्रिय है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.