बिग बॉस 20 की लाइवफीड में कंटेस्टेंट गुल्लू और कनिका मान बाहर बैठे एक दूसरे से बातें करते नजर आए। इसी बातचीत में कुशाल ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए।
12 घंटे में रिकॉर्ड किया एक गाना
बिग बॉस 20 की लाइवफीड में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू को कनिका के साथ बातचीत में यह कहते देखा गया कि वह पहले ट्रक ड्राइवर बनने का सोचा करते थे। कनिका के साथ बातचीत में जब गुल्लू ने पूछा कि वह क्या करती हैं? तो कनिका ने बताया कि कैसे वह शोज और म्यूजिक वीडियोज करती रही हैं। इस पर गुल्लू ने अपने बारे में बताना शुरू किया कि कैसे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही गाना किया है, और उस गाने की रिकॉर्डिंग में भी उन्होंने 12 घंटे लगा दिए थे। जबकि यह गाना सिर्फ 7 घंटे में पूरा हो जाना था।
सिर्फ 6 महीने में छोड़ दी पढ़ाई
गुल्लू ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उन्हें कुछ करना आता ही नहीं था। गुल्लू ने बताया, “अपने शोज के बाद मैंने वह लास्ट गाना था जो किया। मुझसे नहीं हो रहा था। बहुत मुश्किल है।” जब कनिका मान ने गुल्लू से पूछा कि तुमने सबसे पहले क्या किया? तो इस सवाल के जवाब में कुशाल तंवर ने बताया, “यार सबसे पहले मैंने तीन साल तक कुछ नहीं किया कॉलेज करने के बाद। मैंने जयपुर से पढ़ाई की थी। गुड़गांव में 6 महीने के लिए DU में था, लेकिन फिर मैंने छोड़ दिया कॉलेज। मैंने सोचा कि मुझे होटल मैनेजमेंट करना है, क्योंकि मेरा लक्ष्य था ट्रक ड्राइवर बनने का। बहुत ईमानदारी से बता रहा हूं।”
ट्रक ड्राइवर बनने का था सपना
गुल्लू ने बताया कि मैं बाहर जाकर ट्रक ड्राइवर बनना चाहता था क्योंकि इसमें बहुत पैसा है बाहर जाकर। मैंने यह सोचा था कि मुझे अपने ट्रक खरीदने हैं और फिर बाहर जाकर काम करना है कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में। मेरा फिर नंबर कम होने की वजह से वीजा रिजेक्ट हो गया और फिर एक मॉल के अंदर मेरी एक स्टोर में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी लग गई। उन्हें लगा कि अच्छा काम होगा, लैपटॉप पर चीजें करनी होंगी और लोगों को गाइड करना होगा। लेकिन जैसे ही उन्हें उनके सीनियर ने जूते का डिब्बा पकड़ाकर एक ग्राहक को जूते दिखाने को कहा, उन्होंने उन्हें डिब्बा वापस करके कहा कि वह जा रहे हैं। गुल्लू ने बताया कि उन्होंने सिर्फ आधे घंटे कि लिए यह नौकरी की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.