SSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर से जुड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इस बार कुल 84 संभावित पदों पर भर्ती की जाएगी. जिससे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है. आयोग के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है. आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार को 19-20 मई सुधार का मौका भी दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान किया जाएगा.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर जैसे पदों पर नियुक्तियां होगी. ये पद केंद्रीय सचिवालय, सशस्त्र बल मुख्यालय और अन्य मंत्रालय एवं विभागों में भरे जाएंगे.
कौन कर सकते हैं इन पदों के लिए आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी-अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही दूसरी भाषा डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में शामिल होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है.
भर्ती के लिए आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. वहीं आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. हालांकि महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को फीस में छूट दी गई है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-SSC में स्टेनोग्राफर पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आवेदन फार्म में जरूरी जानकारी भरें.
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- उसके बाद लास्ट में फीस का पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-लद्दाख के लोअर डिग्री वाले कर्मचारियों को मिलेगा करियर प्रमोशन, रद्द हुआ पुराना आदेश
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.