जिम्बाब्वे में भारत के उच्चायुक्त एच.ई. ब्रम्हा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दूसरे टी20 मुकाबले से पहले हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ समय बिताया। अनाहत वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश के फाइनल में कनाडा के ओंटारियो में चल रही वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारत की 16 साल की अनाहत सिंह फाइनल में पहुंच गई हैं। वह 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय हैं। टॉप सीडेड अनाहत ने सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी/चौथी वरीय बार्ब समेह को 3-1 (11-3, 8-11, 11-4, 11-6) से हराया। अब फाइनल में उनका सामना मिस्र की दूसरी वरीय रुकैया सालेम से होगा। जीत मिलने पर अनाहत इस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। मैच के बाद अनाहत ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, लेकिन काम अभी बाकी है। पहली बार फाइनल में पहुंचने से मेरे माता-पिता और कोच भी खुश हैं।’ पिछले साल उन्होंने इस टूर्नामेंट में ब्रान्ज मेडल जीता था। एशियाई हॉकी5एस में पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को हराया ओमान के मस्कट में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने पहले मेजबान ओमान को 10-1 और फिर पाकिस्तान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में उसकी फिर पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। कप्तान केतन कुशवाहा ने दो गोल किए, जबकि रोमित पाल, करन गौतम, प्रहलाद राजभर, शाहरुख अली और राहुल यादव ने एक-एक गोल दागा। ओमान के खिलाफ केतन ने चार गोल किए। महिला टीम ने चीन से 3-6 की हार के बाद शानदार वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान को 10-0 से हरा दिया। नौशीन नाज़ ने हैट्रिक लगाई, जबकि संदीप कुमारी ने दो गोल किए। भारत अब शनिवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान से खेलेगा। यह टूर्नामेंट पहली बार होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी5एस वर्ल्ड कप का एशियाई क्वालिफायर भी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.