Duleep Trophy 2026 Finalists: साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में एंट्री कर ली है। साउथ जोन ने सेमीफाइनल में नॉर्थ दोन को धूल चटाई। साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के पास है।
दलीप ट्रॉफी में 55 साल बाद दिखेगा ये नजारा
साउथ जोन की फाइनल में ईस्ट जोन से टक्कर होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से शिकस्त दी। फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दलीप ट्रॉफी में 55 सालों के बाद साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की पिछली बार 1971 में भिड़ंत हुई थी। तब साउथ जोन ने फाइनल में ईस्ट जोन को 10 विकेट से रौंदा था। ईस्ट जोन की बागडोर विकेटकीपर ईशान किशन के पास है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं। ईस्ट जोन 14 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में उतरेगी। ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012 में सेंट्रल जोन के विरुद्ध फाइनल खेला था। यह मैच ड्रॉ रहा था लेकिन ईस्ट जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
तिलक वर्मा के अलावा इन प्लेयर का चला बल्ला
सेमीफाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा के अलावा एन जगदीशन (43) और रिकी भुई (42) का बल्ला चला। जगदीशन और रिकी भुई ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट लिए 64 रन की साझेदारी की। शेख रशीद (1) सस्ते में लौटे। इसके बाद, तिलक डटकर खेले और टीम को जीत दिलाकर लौटे। बुधवार को नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 256/7 के स्कोर से आगे बढ़ाई थी। सुबह के सेशन में एमडी निधीष ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र की पारी को 297 समेटा। नॉर्थ जोन के 195 के जवाब में साउथ जोन ने 312 बनाकर 117 रनों की बढ़त हासिल की थी। तिलक ने पहली पारी में उस वक्त मोर्चा संभाला, जब टीम 80 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। उन्होंने श्रेयस गोपाल (87) के साथ छठे विकेट के लिए 175 रनों की अहम साझेदारी की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.