सैमसंग के शेयरों का भी बुरा हाल
मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी SK Hynix के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, कंपनी के अमेरिकन डिपॉजिटरि रिसिप्ट न्यूयार्क में न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इस समय कीमत शुरुआत स्तर से भी नीचे आ गया है। इसके अलावा सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की कीमतों में 9.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कोरिया के शेयर बाजार में आज की गिरावट का आधा योगदान महज इन दो कंपनियों का ही है।
चीन ने भी किया परेशान
सोमवार को मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी ChangXin Memory Technologies की चीन के शेयर बाजार में धमाकेदार डेब्यू हुआ है। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के दिन ही 500 प्रतिशत चढ़ गए।
भारतीय शेयर बाजार की क्या है स्थिति
आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया है। इससे पहले सोमवार को सेसेंक्स 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है।
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के पीछे की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध रुक गया है। इसका भी असर घरेलू शेयर बाजारों पर साफ दिख रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.