गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और सेहतमंद रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में दक्षिण भारत की 2000 साल पुरानी और पारंपरिक ड्रिंक ‘रागी अंबली’ वरदान साबित हो सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ आपको लू से बचाती है, बल्कि इसके सेहत से जुड़े फायदे भी बेमिसाल हैं।
Image: Social Media
जब पारा 40 डिग्री पार हो, तो रागी अंबली आपके शरीर के लिए ‘कूलिंग जैकेट’ का काम करती है। यह शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रखती है और भीषण गर्मी में लू से बचाती है।
Image: Social Media
रागी के आटे को पानी में मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसमें ताजी छाछ, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और नमक मिलाएं।
Image: Social Media
रागी को रात भर फर्मेंट करने से यह एक शक्तिशाली प्रोबायोटिक बन जाता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
Image: Meta AI
थकान मिटाने और तुरंत ऊर्जा देने के लिए बेहतरीन नाश्ता है। आयरन से भरपूर होता है। हाई फाइबर के कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
Image: Facebook
एसिडिटी, कब्ज और पेट की जलन जैसी समस्याओं के लिए यह ड्रिंक किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। यह पेट को हल्का और ऊर्जावान महसूस कराती है।
Image: Social Media
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.