- Hindi News
- National
- Sonam Wangchuk Statement | India Development 2047 & Education System Crisis
- कॉपी लिंक
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भारत की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही, तो 2047 तक भारत विकसित देश् नहीं बन पाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उन्हें नए मंत्री से बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश की तरक्की उसकी शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। जब तक शिक्षा पीछे रहेगी, देश का भविष्य भी पीछे रहेगा।
वांगचुक ने लोगों से भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील की। उन्होंने लोगों से ऐसे निस्वार्थ, निडर और चरित्रवान लोगों के नाम सुझाने को कहा, जो देश का भविष्य बेहतर बनाने में मदद कर सकें।
उन्होंने यह बात गुरुवार को जारी एक वीडियो में कही। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने देश और उसके भविष्य को लेकर काफी सोचा।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
