हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील अभी सुर्खियां बनी हुई है, उनके और मुंबई इंडियंस के रास्ते IPL 2027 में अलग-अलग हो सकते हैं. ऑक्शन से पहले हार्दिक ट्रेड डील के जरिए किसी और फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. अब उनको लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने एक ऑफर रखा है. हालांकि हार्दिक की इस शर्त को मानना KKR के लिए आसान नहीं होगा.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या ट्रेड के लिए तैयार हो गए हैं. इससे पहले एक खबर आई थी कि वह कप्तान बनने की शर्त पर गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते हैं, लेकिन GT इसके लिए तैयार नहीं है. गुजरात अपने कप्तान शुभमन गिल को नहीं बदलना चाहती, जो इस समय भारत की टेस्ट और वनडे टीम के भी कप्तान हैं. अब खबर आई है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने कोलकाता में जाने की इच्छा जताई है लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी है.
रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत जारी है. कोलकाता उन्हें कप्तान बनाने को भी तैयार है, पांड्या भी इससे खुश हैं कि वह कोलकाता में बतौर कप्तान आएंगे लेकिन फिर एक और पेंच फंस गया. दरअसल दावा किया जा रहा है कि हार्दिक केकेआर में मौजूद एक कोच को बाहर करवाना चाहते हैं. इसी वजह से ये डील फंसी हुई है.
यह भी पढ़ें- इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
CSK में जाने की उम्मीदें भी बरकरार
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन साफ कर चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता पहले नए कोच की नियुक्ति है. दरअसल स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद CSK नए कोच की खोज में है. सीईओ ने इशारा भी दिया कि नया कोच भी विदेशी हो सकता है. उन्होंने ये भी साफ किया कि चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक की ट्रेड डील को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है. नए कोच के आने के बाद तक अगर हार्दिक ट्रेड के लिए उपलब्ध रहेंगे तो उनपर चर्चा होगी.
यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- ‘वो और मैं एक रूम में होंगे तो…’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.