पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सबसे शानदार विकल्प हो सकती है। इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो वर्तमान में छोटी बचत योजनाओं में सबसे अधिक है। यह योजना बेटी की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
किसान विकास पत्र (KVP)
किसान विकास पत्र (KVP) भी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो बिना किसी जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं। इस योजना पर 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है और मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से निवेश की गई रकम 115 महीनों में दोगुनी हो जाती है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
इसी तरह नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर फिलहाल 7.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसकी अवधि 5 साल की होती है और इसमें निवेश करने पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। सरकार की गारंटी होने के कारण इसे कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है।
| स्मॉल सेविंग स्कीम | ब्याज दर (जुलाई-सितंबर 2026) |
|---|---|
| Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) | 8.2% |
| Senior Citizens’ Savings Scheme (SCSS) | 8.2% |
| National Savings Certificate (NSC) | 7.7% |
| Kisan Vikas Patra (KVP) | 7.5% |
| 5-Year Post Office Time Deposit | 7.5% |
| Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) | 7.4% |
| Public Provident Fund (PPF) | 7.1% |
| 3-Year Post Office Time Deposit | 7.1% |
| 2-Year Post Office Time Deposit | 7.0% |
| 1-Year Post Office Time Deposit | 6.9% |
| Post Office Recurring Deposit (RD) | 6.7% |
| Post Office Savings Account | 4.0% |
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
अगर आपकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक है। इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो वरिष्ठ नागरिकों को नियमित आय के साथ बेहतर रिटर्न देने के लिए काफी लोकप्रिय है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
इसके अलावा पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट भी सुरक्षित निवेश का अच्छा माध्यम है। इसमें 1 साल पर 6.9%, 2 साल पर 7%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल की जमा पर 7.5% ब्याज दिया जा रहा है। पांच साल वाली जमा पर भी धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
फाइेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी अधिक होता है। दूसरी ओर सरकारी छोटी बचत योजनाएं पूंजी की सुरक्षा, निश्चित रिटर्न और स्थिर आय प्रदान करती हैं। इसलिए निवेशकों को केवल एक ही विकल्प पर निर्भर रहने के बजाय अपने पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखना चाहिए, यानी लंबी अवधि की संपत्ति बनाने के लिए इक्विटी में निवेश जारी रखें, लेकिन सुरक्षा और स्थिरता के लिए PPF, NSC, SSY, KVP और SCSS जैसी सरकारी योजनाओं को भी अपने निवेश का हिस्सा जरूर बनाएं। यही रणनीति बाजार की अनिश्चितता के बीच आपके वित्तीय भविष्य को मजबूत बना सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.