कोलंबो के आर प्रेमदासा में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीम को लिए दांव पर सेमीफाइनल का टिकट है. मुकाबले में एक समय श्रीलंका हावी था. न्यूजीलैंड ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद कोल मैककॉन्ची (Cole McConchie) और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी कर पासा पलट दिया.
मैककॉन्ची ने 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31* रन बनाए. इसके अलावा सेंटनर ने 26 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 47 रन स्कोर किए. वहीं श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए.
9 रन के अंतराल पर गिरे 4 विकेट
एक वक्त पर न्यूजीलैंड का स्कोर 75 रन पर 2 विकेट था, लेकिन वहां से श्रीलंका गेंदबाजों ने कहर बरपाया और सिर्फ 9 रन के अंतराल पर 4 विकेट झटक लिए. ऐसा लगा रहा था कि न्यूजीलैंड मुश्किल से 120 रन तक पहुंच पाएगी, लेकिन मैककॉन्ची और सेंटनर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
अपडेट जारी है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.