स्कोडा अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल कल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, लॉन्चिंग से ठीक पहले इस धांसू सेडान की तस्वीरें और ब्रोशर ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
कुछ ऐसी होगी लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो मोंटे कार्लो इस सेडान का सबसे टॉप मॉडल होगा। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, रेगुलर स्लाविया में फ्रंट ग्रिल पर सिल्वर या क्रोम फिनिश मिलती है। वहीं, मोंटे कार्लो एडिशन में रेड टच के साथ ऑल-ब्लैक ग्रिल दी गई है। गाड़ी के साइड में मोंटे कार्लो का खास बैज और खिड़कियों के किनारे ब्लैक-आउट लाइनिंग मिलेगी। नॉर्मल वैरिएंट में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं, मोंटे कार्लो में 16-इंच के ऑल-ब्लैक ‘सावियो ब्लैक’ अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसके अलावा पीछे के बंपर पर भी ब्लैक ट्रीटमेंट और मोंटे कार्लो की बैजिंग देखने को मिलेगी।
मिल सकता है ऑल-ब्लैक इंटीरियर
लीक हुए ब्रोशर के अनुसार, कंपनी इस स्पेशल एडिशन को कई आकर्षक कलर्स में पेश करेगी। इनमें कैपुचिनो बेज, शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे, ब्रिलियंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट और चेरी रेड जैसे डुअल-टोन शेड्स शामिल हैं। वहीं, डीप ब्लैक और लावा ब्लू जैसे मोनोटोन कलर्स भी मिलेंगे। केबिन के अंदर ग्राहकों को स्पोर्टी फील देने के लिए ऑल-ब्लैक इंटीरियर या फिर एक प्रीमियम डुअल-टोन थीम मिल सकती है। गाड़ी की सीटों, हेडरेस्ट और डैशबोर्ड पर मोंटे कार्लो की खास ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
धांसू होंगे गाड़ी के फीचर्स
फीचर्स के मामले में यह गाड़ी पूरी तरह से पैक रहने वाली है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और गूगल पॉवर्ड एआई असिस्टेंट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 10.24-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर-सीट मसाजर भी मिलेगा। सेफ्टी के लिहाज से कार में 6 एयरबैग्स और 25 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
दमदार होगा कार का पावरट्रेन
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो मोंटे कार्लो एडिशन दोनों इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पहला 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो अब नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। वहीं, दूसरा ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जिसमें पहले की तरह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी अपनी इस अपडेटेड स्लाविया मोंटे कार्लो के जरिए सेडान सेगमेंट में एक बार फिर तगड़ी वापसी करने की तैयारी में है।
(फोटो क्रेडिट- cartoq)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.