बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में हेयर ऑयल का इस्तेमाल जरूरी बताया गया है। डायटीशियन श्वेता ने अपनी मम्मी की बताई हेयर ऑयल रेसिपी को शेयर किया है जिसे वह 20 सालों यूज कर रही हैं।
घर पर हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या चाहिए
-50 ग्राम आंवला पाउडर
-500 ग्राम कद्दूकस की हुई लौकी
-1 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल
-3 मुट्ठी मीठा कढ़ी पत्ता
-3 मुट्ठी कड़वा नीम
-150 ग्राम कलौंजी
-150 ग्राम मेथी दाना
-2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
-200 ग्राम सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
-5 से 7 गुड़हल के फूल
-250 ग्राम कैस्टर ऑयल
-1 मलमल का कपड़ा
हेयर ऑयल कैसे बनाएं
स्टेप 1- इस स्टेप में सबसे पहले 500 ग्राम लौकी को 50 ग्राम आंवला पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इनकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और 2 दिन तक धूप में सुखाएं।
स्टेप 2- अब 1 लीटर कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल में 3 मुट्ठी कढ़ी पत्ता, 3 मुट्ठी नीम, 150 ग्राम कलौंजी, 150 ग्राम मेथी दाना, 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज, 200 ग्राम सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, 5 से 7 गुड़हल के फूल को 24 घंटे के लिए भिगो दें।
स्टेप 3- अब धूप में सूखी आंवला-लौकी की गोलियों को भीगे हुए तेल में मिला दें। अब बिल्कुल धीमी आंच पर इस तेल को 20 मिनट तक गर्म करें और लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे की इसे पकाने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल ना करें।
स्टेप 4- मिक्स में 250 ग्राम कैस्टर ऑयल मिलाएं।
स्टेप 5- अब तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें और उसके बाद ही इसमें कपूर मिलाएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि तेल पूरी तरह से ठंडा हो क्योंकि अगर आप गर्म तेल में कपूर मिलाएंगे तो वह तुरंत उड़ जाएगा और उसके सारे फायदे खत्म हो जाएंगे।
स्टेप 6- पूरी तरह से ठंडे तेल को मलमल के कपड़े की मदद से छान लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
बालों में हेयर ऑयल लगाने का सही तरीका
-बालों में तेल लगाने के लिए इसे हल्का गुनगुना कर लें।
-बालों को कंघी करके सुलझा लें।
-फिर उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर थोड़ा-थोड़ा तेल लगाएं।
-5 से 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें।
-बचा हुआ तेल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।
-तेल को 1 से 2 घंटे लगा रहने दें, फिर शैम्पू कर लें।
-हफ्ते में 1 से 2 बार तेल लगाएं।
डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.