सिंपल वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गया है। इसकी रेंज 243 किलोमीटर तक की है। सिंपल वेव को कुल 6 कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
243km तक की रेंज
सिंपल वेव को कुल 6 कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जो सिंपल वेव S, सिंपल वेव और सिंपल वेव+ वेरिएंट में बांटे गए हैं। सबसे महंगे Wave+ में 5kWh बैटरी पैक और 6.4kW PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 243km है, जबकि टॉप स्पीड 90kmph है। कंपनी के मुताबिक मोटर 179Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। दूसरे वेरिएंट में 3.7kWh, 2.7kWh और 2.2kWh बैटरी पैक मिलते हैं, जिनकी IDC रेंज क्रमशः 171km, 132km और 110km है। बैटरी और फीचर्स का कॉम्बिनेशन चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है। सभी मॉडल में Ride, Eco और ECOX राइडिंग मोड मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में Sport मोड भी दिया गया है।
2 घंटे 15 मिनट में 80% चार्ज
सिंपल वेव में चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है और बैटरी के साथ मोटर को IP67 रेटिंग मिली है। स्कूटर के साथ पोर्टेबल चार्जर का ऑप्शन मिलता है। वहीं, टॉप Wave+ में फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
70 लीटर तक स्टोरेज
डिजाइन के मामले में वेव में स्मूद कर्व और राउंड एज दिए गए हैं। फ्रंट एप्रन में हेडलैंप है, जिसमें DRLs भी इंटीग्रेटेड हैं। साइड पैनल पर ‘Wave’ की बैजिंग और सिंगल-पीस सीट मिलती है। इसकी सबसे खास खूबियों में 70 लीटर तक का स्टोरेज शामिल है। इसमें 63 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 3 लीटर का ग्लवबॉक्स और 4 लीटर का अलग ‘Pill’ कंपार्टमेंट शामिल है। स्कूटर पर्ल वाइट, कोरल रेड, ट्वलाइट ब्लैक, पोलर ब्लू, डॉल्फिन ग्रे और फॉरेस्ट ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शन वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होंगे।
7-इंच TFT और कई स्मार्ट फीचर्स
सिंपल वेव में वेरिएंट के अनुसार 7-इंच TFT डिस्प्ले या 5-इंच EBN स्क्रीन मिलती है। TFT वाले मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GPS ट्रैकिंग, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, क्रॉल मोड और व्हीकल ट्रैकिंग भी मिलती है। पूरी रेंज में फुल-LED लाइटिंग स्टैंडर्ड है।
हार्डवेयर की बात करें, तो स्कूटर 1,347mm व्हीलबेस, 150kg पेलोड कैपेसिटी, 775mm सीट हाइट और 175mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसकी वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी 300mm बताई गई है। इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, प्रोग्रेसिव ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और 12-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम के साथ कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। सिंपल वेव का मुकाबला भारत में Ather Konarc, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.