हुंडई ग्राहकों के लिए सितंबर में बंपर डील लेकर हाजिर है। इस पूरे महीने हुंडई की गाड़ियों को आप 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी की किस कार पर क्या डील दी जा रही है।
क्रेटा पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर
सितंबर 2026 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी यानी Creta पर 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस मिड-साइज एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। तीनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। क्रेटा की कीमत 10.90 लाख से ₹19.91 लाख रुपये के बीच है।
ग्रैंड i10 नियॉस पर 70 हजार रुपये तक का फायदा
हुंडई की एंट्री-लेवल कारों में शामिल ग्रैंड i10 नियॉस पर सितंबर में 70 हजार तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसी इंजन के साथ फैक्ट्री-फिट ड्यूल-सिलेंडर CNG किट का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन सीएनजी मॉडल केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। ग्रैंड i10 नियॉस की कीमत 5.59 लाख रुपये से 8.04 लाख रुपये के बीच है।
i20 पर 60 हजार रुपये तक की बचत
ग्रैंड i10 नियॉस से ऊपर के सेगमेंट में आने वाली हुंडई i20 पर इस महीने 60 हजार तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है। i20 की कीमत 5.99 लाख से 11.59 लाख रुपये के बीच है। इस कार में आपको शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
एक्सटर पर 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स
हुंडई एक्सटर पर सितंबर 2026 में 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को इसी साल अपडेट किया गया था, जिसमें डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Exter में भी इसी इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 5.80 लाख से 9.46 लाख रुपये तक है।
ऑरा पर होगा 30 हजार रुपये तक का फायदा
हुंडई की कॉम्पैक्ट सेडान ऑरा पर सितंबर में 30 हजार तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.99 लाख से 8.59 लाख रुपये के बीच है।
डिस्क्लेमर: ऑफर/बेनिफिट्स शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं और ये स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। बायर्स को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए अपने लोकल डीलर से संपर्क करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.