गांव में आज भी बहुत से घर ऐसे हैं जहां खाना चुल्हे पर बनाया जाता है। चुल्हे वाले खाने की खुशबी और स्वाद बिल्कुल अलग होता है। अगर आप खाने में चुल्हे वाला सौंधापन चाहते हैं तो यहां देखिए बेस्ट तरीका-
गांव के खाने की बात आते ही मुंह में पानी आने लगता है। देसी खाना ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। इस खाने के स्वादिष्ट होने के पीछे कई कारण हैं जैसे फ्रेश सब्जियां, ताजे मसाले बिना मिलावटी दाल और सबसे जरूरी लकड़ियों कीं आंच पर घंटों पकाया जाना। चुल्हे पर बनने की वजह से ये खाना धीरे-धीरे पकता है और इसमें एक अलग खुशबू भी आती है। शहरों में रहकर गैस पर बने खाने के स्वाद में अगर आप चुल्हे वाला फ्लेवल और खुशबू चाहते हैं तो यहां बताए तरीकों को अपनाएं।
रायता में कैसे आएगा स्मोकी फ्लेवर
रायते में मिट्टी का सौंधापन काफी अच्छा लगता है। गांव के बने रायते में तीखेपन के अलावा एक टेस्टी स्वाद होता है। अगर आप भी इस तरह का स्वाद चाहते हैं तो एक मिट्टी दिया लें। इस दिये को आंच पर बिल्कुल अच्छी तरह से गर्म कर लें। दिया जब पूरी तरह से लाल यानी जला हुआ दिखने लगे तब सावधानी से इसे आंच से उतारें और इसमें देसी घी और जीरा डालें। जैस ही धूआं आने लगे तुरंत इस दिपक को रायते में डाल दें। ध्यान रखें दीपक का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
दाल में कैसे आएगा स्मोकी फ्लेवर
दाल में स्मोकी फ्लेवर पाने के लिए आप एक सिंपल तरीके को अपना सकते हैं। इसके लिए एक कोयले के छोटे टुकड़े की जरूरत होगी। इसके लिए आंच पर कोयले को गर्म करें। अब एक छोटी कटोरी में पूरी तरह से गर्म हो चुके कोयले को निकालें। इसके ऊपर जरा सा घी डालें और फिर इस कटोरी को दाल के अंदर सावधानी से रख दें। कटोरी रखने के बाद इसे ढक दें। ध्यान रहे कि 30 सेकेंड के अंदर इसे कटोरी को बाहर निकाल लें। क्योंकि बहुत ज्यादा स्मोक की वजह से दाल खराब भी हो सकती है।
स्मोकी फ्लेवर पाने के लिए एक सिंपल ट्रिक
घर में अगर मिट्टी का दीपक और कोयला दोनों ही नहीं है तो फिक्र ना करें। क्योंकि खाने में स्मोकी फ्लेवर पाने के लिए एक सिंपल ट्रिक आपके काम आ सकती है। इसके लिए आपको जरूरत होगी लौंग और दालचीनी की। इन दोनों चीजों को आंच पर अच्छे से गर्म कर लें। इन दोनों चीजों को एक छोटी कटोरी में रखें और उस पर घी डालें। धुआं आते ही इसे दाल में डाल दें। इस तरीके से दाल का फ्लेवर काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
