दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा संस्करण आज 31 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुआ। ओपनिंग मैच पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पुरानी दिल्ली के कप्तान और शुभमन गिल के दोस्त अनुज रावत ने शतक जड़ा है।
अनुज रावत ने जड़ा शतक
30 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद अनुज रावत ने पारी को संभाला और एक छोर पर टिक रहे। उन्होंने मैच में संयम और आक्रामता का परिचय दिया और सूझबूझ के साथ टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 177.77 का रहा। वे नॉट आउट रहे और अपनी टीम को अच्छा फिनिश दिया। बता दें कि अनुज रावत फिलहाल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। शुभमन गिल गुजरात टाइंटस के कप्तानी कर रहे हैं। डीपीएल शुरू होने से पहले अनुज रावत ने शुभमन गिल से अपनी अच्छी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी और कहा था भारतीय कप्तान से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे पहले वे फेमस आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली के साथ भी बल्लेबाजी की है। अनुज रावत की बल्लेबाजी के कारण पुरानी दिल्ली मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। क्या यश धुल की कप्तानी वाली येलो जर्सी की टीम सेंट्रल दिल्ली किंग्स जीत हासिल कर पाएगी देखना दिलचस्प होगा।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम
खिलाड़ी
यश ढुल (कप्तान) ,युगल सैनी , आदित्य भंडारी , सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर ) दिविज मेहरा , केशव डबास ,जसवीर सहरावत ,जोंटी सिद्धू , मनी ग्रेवाल , कुलदीप यादव , तेजस बरोका
समर्थ सिंह , अभिषेक कुमार यादव , वंश बेदी , आयुष कुमार , आत्रे त्रिपाठी , गावनीश खुराना अरुण पुंडीर , यतीश सिंह , आर्यवीर कोहली , वेदांत सहवाग , राहुल यादव
पुरानी दिल्ली 6 की टीम
खिलाड़ी
अनुज रावत (कप्तान) (विकेटकीपर ) आर्यन गौर , ललित यादव , पंकज जसवाल , रोहन राणा , अश्विनी छिल्लर, देव लकरा , समर्थ सेठ , दिग्वेश सिंह राठी , रजनीश दादर , रोहन राठी
कुश नागपाल , युग गुप्ता , आदित्य वर्मा , अजय अहलावत , प्रिंस मिश्रा , गौरव सरोहा , आदित्य मल्होत्रा , कबीर सचदेवा , उद्धव मोहन , यश कुमार लोधी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.