करण जौहर होस्टेड रियेलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी और पारुल गुलाटी सहित कई चर्चित सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया, जिनमें से कई शो से बाहर भी हो चुके हैं। ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में कंटेंस्टेंट्स के बीच सीक्रेट गठबंधन, चालबाजी और धोखे का जबरदस्त खेल देखने को मिल रहा है। इस बीच शो को लेकर क्रेकेटर शुबमन गिल की बहन शहनील ने हाल ही में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। शहनील ने शो पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है और उनका दावा है कि कंटेस्टेंट प्रोडक्शन की ओर से मिले शैडो को पैसे दिए और ट्रेटर का पता लगाकर गेम में बेईमानी की।
शहनील का आरोप
शहनील ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनील कहती हैं – ‘गट के पास सोर्स था, इफ यू नो यू नो।’ वीडियो में शहनील ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने जिस तरह के आरोप लगाए हैं और जो बातें कही हैं उसे लेकर सभी का कहना है कि वह पारुल गुलाटी की बात कर रहे हैं। दरअसल, शो में पारुल गुलाटी ने कई बार अपनी गट फीलिंग का हवाला देते हुए सही अंदाजा लगाया था। उन्होंने क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंह को ये कहते हुए ट्रेटर बताया कि उनकी गट फीलिंग है कि दोनों ट्रेटर हैं। वह हर दिन ब्रेकफास्ट टेबल पर दावा करतीं कि वह ट्रेटर हैं और बाकि के खिलाड़ियों को राजी करने की कोशिश करतीं।
पारुल गुलाटी का जवाब
पारुल ने शो में कई बार इतनी श्योरिटी के साथ ये दावे किए कि हर कोई हैरान रह गया। पारुल ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने जिस शख्स को ट्रेटर बताया है, अगर वो ट्रेटर नहीं निकला तो वह अपनी कंपनी बंद कर देंगी। ऐसे में अब शहनील और क्रिस्टल ने उनके गेम पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पारुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन आरोपों पर रिएक्ट किया और कहा- ‘हर जगह उनके खिलाफ शक ऑफ सर्कल चल रहा है। लेकिन, बड़ी बात ये है कि वह इस बार भी इनोसेंट हैं।’ हालांकि, पारुल के इस पोस्ट पर किसी अन्य का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
शो से बाहर हुए अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार और पारुल गुलाटी
करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से सबसे पहले मुनव्वर फारुकी बाहर हुए। वहीं शो से एक-एक कर अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी और रणवीर बरार जैसे कंटेस्टेंट भी आउट हो गए। पारुल, क्रिस्टल पर बारीकी से नजर रख रही थीं और बार-बार सवाल उठा रही थीं। लेकिन, आखिरकार वह खुद ‘सर्कल ऑफ शक’ में आ गईं और कुल्लू के वोट के चलते पारुल कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं।
ये भी पढ़ेंः ‘द ट्रेटर्स 2’ से बाहर होते ही मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक मल्हान को लिया आड़े हाथ, सोशल मीडिया पर कसा तंज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.