Rishabh Pant Overtakes Mark Boucher: ऋषभ पंत ने भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय विकेटकीपर पंत एक खास लिस्ट में मार्क बाउचर से आगे निकले गए हैं।
पंत नंबर-1 बनने से सिर्फ इतनी दूर
28 वर्षीय पंत अवे टेस्ट में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से ज्यादा दूर नहीं हैं। उन्हें सिर्फ तीन पचास प्लस पारियों की दरकार है। एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी और एलन नॉट ने अपने करियर में 19-19 मर्तबा यह कमाल किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर गिलक्रिस्ट 1999 से 2008, भारत के पूर्व कप्तान धोनी 2005 से 2014 और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नॉट 1967 से 1981 तक टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव रहे। पंत के पास कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में एंडी फ्लावर और मैट प्रायर की बराबरी करने का मौका होगा। भारतीय विकेटकीपर न्यूजीलैंड दौरे पर नंबर-1 बना सकता है। भारत को श्रीलंका के बाद नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर्स
19 – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
19 – एमएस धोनी (भारत)
19 – एलन नॉट (इंग्लैंड)
18 – एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)
18 – मैट प्रायर (इंग्लैंड)
17 – ऋषभ पंत (भारत)
16 – मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)
ऋषभ पंत ने की शतकीय साझेदारी
पंत कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन तीन रन से अपनी पारी तीन से आगे बढ़ाई। वह रविवार को हाथ में चोट लगाने के कारण रिटार्य हर्ट हुए थे। पंत ने सातवें विकेट के लिए धुर्व जुरेल के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप की। पंत को स्पिनर केशर नुवांथा ने 113वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। वह लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने के चक्कर में लाहिरु उदारा के हाथों लपके गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.