आयरलैंड से 2-0 और उसके बाद टीम इंडिया को इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से हार के बाद सबसे अधिक चर्चा वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह न देने को रही। सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस फैसले की वजह बताई कि क्यों वैभव को आखिरी मुकाबले से बाहर करना पड़ा और संजू को टीम में शामिल किया।
टीम को एक दाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत
कप्तान श्रेयस अय्यर से बताया कि आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ एक एक दाएं हाथ के बल्लेबाज को खिलना चाहते थे, जिसके लिए वैभव को बाहर करना पड़ा और संजू सैमसन को मौका देना पड़ा। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि इन परिस्थितियों के लिए यही सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन होगा।’
श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजू का समर्थन करते हुए कहा कि ‘संजू एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारत के लिए कई सीरीज जिताई हैं। इलसिए टीम मैनेजमेंट को लगा कि उनका अनुभव टीम के लिए काम आएगा।’ अय्यर ने यह भी बताया कि चौथे टी20 मुकाबले में एकमात्रा दाएं था के बल्लेबाज थे, इसलिए आखिरी मुकाबले में संजू के अलावा, सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया।
मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा ‘इंडियन क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इतना कन्फ्यूज्ड कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करना प्रोफेशनल नहीं रहा है। एक जेनरेशन का टैलेंट है, दूसरा वर्ल्ड कप विनर – उन्हें कॉन्फिडेंस देने की जरूरत है, उनके मन में शक नहीं।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.