Shreyas Iyer: आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले एक बेहद दिलचस्प और नया घटनाक्रम सामने आया है। गौरतलब है कि टीम इंडिया शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर पहली बार टी20आई में टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।
वैसे तो पहल मैच शुक्रवार, 26 जून को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही श्रेयस अय्यर द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरी जन्मतिथि ‘25.12.2025’ जोड़कर फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा गर्म हो गई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दें कि अय्यर की वास्तविक जन्मतिथि 6 दिसंबर 1994 है। इंस्टाग्राम दूसरी जन्मतिथि वाला अपडेट तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रेयस अय्यर ने क्यों जोड़ी दूसरी जन्मतिथि?
बता दें कि इंस्टाग्राम बायो में (25.12.2025) इस नई तारीख को लिखने को लेकर श्रेयस अय्यर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कई फैंस यह मान रहे हैं कि यह यह वह दिन है जब अय्यर एक गंभीर चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी में लौटे थे और इसे उनके करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत बता रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.