जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार शाम कठुआ के बसोहली इलाके में स्थित बसोहली-सेवा-2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, माश्का के CISF कैंप में एक हेड कांस्टेबल ने अपने ही साथियों पर सर्विस राइफल से गोली चला दी। इस घटना में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार कर्मियों की मौत हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 7 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, CISF के 2009 बैच के हेड कांस्टेबल अब्देश कुमार का ड्यूटी पर तैनात कुछ अन्य कर्मियों के साथ किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने अपनी सर्विस राइफल से साथियों पर फायरिंग कर दी।
असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत
अचानक हुई फायरिंग में चार CISF कर्मियों की जान चली गई। मृतकों में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान
- असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय- कंपनी कमांडर
- सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह
- कांस्टेबल संजीव कुमार
- कांस्टेबल मोहम्मद रफीक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है और बाद में उसे पुलिस के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई है।
विवाद के बाद हुई फायरिंग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फायरिंग से पहले आरोपी हेड कांस्टेबल का कैंप में मौजूद अन्य कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में फायरिंग की घटना हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
कठुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फायरिंग से पहले कैंप में क्या घटनाक्रम हुआ था और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।
CISF ने भी शुरू की आंतरिक जांच
घटना के बाद CISF की ओर से भी मामले की आंतरिक जांच शुरू किए जाने की जानकारी है। जांच में घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों, ड्यूटी व्यवस्था और फायरिंग से पहले हुए घटनाक्रम समेत अन्य पहलुओं को देखा जा रहा है।
कठुआ की SSP मोहिता शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल, इस घटना में चार CISF कर्मियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आरोपी हेड कांस्टेबल पुलिस हिरासत में है।
ये भी पढ़ें-
बंगाल में स्कूली बच्चों के हाथ से छिनेगा मोबाइल? अब पढ़ाई के लिए मिल सकता है टैबलेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.