- कॉपी लिंक
रूस में मंगलवार को प्लेन क्रैश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, विमान का फ्यूल टैंक उड़ान भरते ही ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह एक सुनसान इलाके में गिरा।
घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार सभी लोग क्रू मेंबर थे।

रूस के के अमूर प्रांत में प्लेन क्रैश के बाद आग की लपटे और धुआं उठता नजर आ रहा है।
विमान में कोई हथियार नहीं था
रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में कोई परमाणु हथियार या गोला-बारूद लोड नहीं था। हालांकि ब्लास्ट किस वजह से हुआ और कैसे हुआ ये अभी सामने नहीं आया है।
Tu-95 सैन्य विमान को सोवियत संघ के समय डिजाइन किया गया था। रूस नियमित सैन्य अभ्यासों में इस विमान का इस्तेमाल करता है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
