जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो
ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेया कालरा अपनी जीत का जश्न मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में श्रेया अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल और दोस्तों के साथ बैठी नजर आती हैं।
इसी दौरान टीवी पर ‘लॉकअप 2’ का वह पुराना क्लिप चलता है, जिसमें शिवांगी जोशी कहती हैं कि अगर श्रेया शो जीत जाएंगी तो वह अपना नाम बदल लेंगी। वीडियो देखते ही वहां मौजूद लोग जोर-जोर से कहते हैं, “नाम बताओ… नाम बताओ।” इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 के दावों पर Kushal Tandon ने एकता कपूर को टैग कर मांगी फीस
श्रेया ने मजाक में लिया नया नाम
दोस्तों की बात सुनकर श्रेया मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “बैक स्टेप जोशी।” इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से चिल्लाने और हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ
एकता कपूर की पार्टी में साथ दिखीं दोनों
हालांकि, ग्रैंड फिनाले के बाद माहौल कुछ अलग नजर आया। एकता कपूर ने सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक पार्टी रखी, जिसमें शो से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने साथ में डांस भी किया। दोनों कुछ सेकंड के लिए कपल डांस करती भी नजर आईं। उन्हें साथ देखकर कई फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब शेयर किए गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.