टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. अब एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपने हाउस हेल्प की बेटी का हिंदू नाम रखा है. इतना ही नहीं, उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए हाथ जोड़कर धन्यवाद भी जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शोएब इब्राहिम का नया व्लॉग छाया
शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका कक्कड़ और बेटे रूहान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. वो अपने पूरे परिवार के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं. इसके बाद शोएब इब्राहिम अपने हाउस हेल्प से बातचीत करते हैं और बताते हैं कि ये 20 दिन के लिए गांव जा रहे हैं. इनकी बेटी हुई है.
ये भी पढ़ेंः ‘मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं’, आमिर खान बोले – मेरी दोनों बीवियों से पूछ लो
‘मैंने इसकी बेटी का नाम सिया रखा है’
दीपिका कहती हैं, ‘वो आपकी छोटी बेबी से मिलने जा रहे हैं. उनसे बोलो कि छोटी बेबी को खूब सारा प्यार करना. उसका ध्यान रखना.’ इसके बाद शोएब कहते हैं, ‘तो आज फाइनली निक्कू अपने गांव जा रहे हैं, 20 दिन के लिए. अपनी बच्ची से मिलने. मैंने इनकी बेटी का नाम सिया रखा है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसने मुझे बताया कि सर नाम रखा है. N वर्ड छोड़कर किसी भी वर्ड से नाम रख दीजिए. मैंने बहुत अच्छे-अच्छे नाम सर्च किए. मुझे सिया नाम बहुत अच्छा. मैंने निक्कू को बताया और उन्हें भी नाम अच्छा लगा छोटा सा. इसने सिया ही नाम रखा है अपनी बेटी का.’
शोएब इब्राहिम ने हाउस हेल्प को लगाया गले
इसके बाद शोएब ने हाथ जोड़कर अपने हाउस हेल्प को थैंक्यू कहा. उन्होंने कहा, ‘इसने जो किया है ना, वो कोई नहीं कर सकता. अपनी पहली औलाद के पैदा होते समय ये साथ नहीं था. ये बहुत बड़ी बात है.’ इसके बाद शोएब ने निक्कू को गले लगया. शोएब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- Dipika Chikhlia Income Source: कहां से होती है दीपिका चिखलिया की कमाई? कैसे चलता है ‘रामायण’ की सीता की खर्च? जानें- नेटवर्थ
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.