शोएब अख्तर ने कहा है कि अगर उन्हें इमरान खान की कप्तानी में खेलने का मौका मिला होता तो उनके नाम 400 विकेट होते। अख्तर ने अपने करियर के दौरान झेले गए मुश्किलों का जिक्र किया है।
शोएब ने रावलपिंडी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह उनका घरेलू मैदान भी था। उस समय पाकिस्तान के कप्तान वसीम अकरम ने इस युवा तेज गेंदबाज को पदार्पण कराने को लेकर आशंका जताई थी और माना था कि यह सही समय नहीं है। समय के साथ दोनों तेज गेंदबाजों के रिश्ते जटिल रहे और उनमें प्रशंसा के साथ-साथ मतभेद के दौर भी आए। हालांकि इनकी जोड़ी ने पाकिस्तान के लिए कुछ यादगार प्रदर्शन भी दिए। 1999 में पाकिस्तान के भारत दौरे, इंग्लैंड में 1999 में खेले गए विश्व कप में और लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में इस जोड़ी ने कहर बरपाया।
शोएब ने उस शारीरिक दर्द के बारे में भी बताया, जो उन्हें 1997 से 2011 तक अपने क्रिकेट करियर के दौरान सहना पड़ा था। पूर्व तेज गेंदबाज ने खुद को फिट रखने और चोटों से उबरने के लिए अपनाई गई मुश्किल दिनचर्या के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ”मुझे बाकी सभी लोगों से तीन घंटे पहले उठना पड़ता था। पहले मुझे साइकिल चलानी पड़ती थी, फिर जिम जाना पड़ता था। मेरे घुटने जाम हो जाते थे और लॉक हो जाते थे। मेरे घुटनों से पानी (फ्लूइड) निकाला जाता था। दवा लगाता था और उन पर बर्फ लगाता था।” फिर मैं कहीं मैच खेलने जाता था और गेंदबाजी करता था, उसके बाद मुझे रिकवर होने में और पाँच घंटे लग जाते थे। यही मेरी जिंदगी थी।” शोएब ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 163 वनडे में 247 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 21 विकेट चटकाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.