केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिवराज चौहान ने ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिवराज चौहान ने रंगारेड्डी जिले के कंदुकूर मंडल स्थित थिम्मापुर गांव में किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की दीदियों के साथ पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया।
शिवराज चौहान ने गाना गाकर पीएम मोदी को दी बधाई
मंच पर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपके बीच आकर पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहा हूं। इसके साथ ही शिवराज ने गाना गा कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। शिवराज चौहान ने मंच से ‘बार-बार दिन ये आए… जियो तुम हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू…’ गाना गाया। इसके साथ ही शिवराज चौहान ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयन्ती और आज हैदराबाद मुक्ति दिवस भी है।
विकसित भारत का हो रहा निर्माण
शिवराज चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत, आत्मनिर्मर भारत और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। उनके नेतृ्त्व में किसी भी देश की हिम्मत नहीं होती है कि भारत पर आंख उठाकर देख ले।
पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माणकर्ता
शिवराज ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस है, इसलिए पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माणकर्ता हैं। मोदी जी के आने से आमजन के लोगों का जीवन बदला है। मोदी की सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, इसमें लखपति दीदी योजना भी है, जिससे महिलाओं, माताओं और बहनों को खासा लाभ हुआ है। कार्यक्रम के अंत में शिवराज चौहान ने लोगों के मोबाइल फोन के फ्लैश लाइट जलवाए। मंच पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
किसानों के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए शिवराज चौहान
शिवराज चौहान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया।
महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल्स का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान वह किसानों, दीदियों और हितग्राहियों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों और अनुभवों की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.