शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करती हैं, लेकिन हाल ही में लॉक अप 2 शो के दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा बताया है।
शिवांगी के साथ मां के मुंहबोले भाई ने की गलत हरकत
शिवांगी ने बताया कि वह शख्स उनकी मां का मुंहबोला भाई था और वह उन्हें मामा जी बोलती थीं। शिवांगी ने बताया कि यह उस वक्त की बात है जब वह मुंबई आने की तैयारी कर रही थीं। शिवांगी ने कहा कि उस शख्स ने कहा कि बॉम्बे जा रहे हो, एक्टर बनना है तो एक्टिंग वाली गाड़ी चलानी भी आनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने शिवांगी को अपनी गोद में बैठने को कहा और बताया कि कैसे ड्राइव करते हैं।
शिवांगी बोलीं मुझे गंदा लगा
शिवांगी ने फिर कहा, ‘मैं बैठी थी, मुझे समझ नहीं आता था क्या हो रहा है। लेकिन एक पॉइंट के बाद मुझे अच्छा नहीं लगा।’
शिवांगी को बोला गया बॉम्बे में ऐसा होता है
शिवांगी ने फिर अपने आंसू साफ करते हुए एक और इंसिडेंट के बारे में बताया जब एक आदमी उनके घर आया एक रात और उनके पैरेंट्स घर पर नहीं थे। शिवांगी बोलीं, ‘वो मुझे समझाने लगे कि बच्चे आप बॉम्बे जा रहे…ऐसा ऐसा होता है। अचानक उन्होंने मुझे पास बुलाया और पकड़ने लगे।’
शिवांगी के मुताबिक उस शख्स का कहना था कि एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें इंटीमेट सीन के लिए तैयार रहना होगा। उसने कहा कि जैसे मम्मा आपको माथे पर किस करती है, वैसे आपको शूटिंग में भी करेंगे।
शिवांगी ने दिया उस शख्स को धक्का
शिवांगी ने बताया कि वह उन्हें किस करने वाला था, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें धक्का दे दिया तो उस शख्स ने गुस्से में एक्ट्रेस को नीचे गिरा दिया।
शिवांगी बोलीं- मम्मी-पापा ने उस शख्स को मारा
शिवांगी बोलीं कि अच्छा हुआ मम्मी-पापा टाइम पर आ गए थे और उन्होंने फिर बहुत मारा उसे और घर से निकाल दिया। शिवांगी इस इन्सिडेंट से इतनी घबरा गई थीं कि फिर वह कुछ दिन स्कूल ही नहीं गईं। इसके अलावा इसी इन्सिडेंट के बाद से उनके पैरेंट्स उनको लेकर और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.