Last Updated:
Shikhar Dhawan Wedding Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी कर ली है. दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बने हैं. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए धवन को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
दूसरी बार दूल्हा बने शिखर धवन.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने नई पारी की शुरुआत की है. भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी कर ली है. 40 की उम्र में धवन दूसरी बार दूल्हा बने. 21 फरवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में धवन और सोफी शाइन ने जीवनभर साथ रहने की कस्में खाईं. बता दें कि धवन और सोफी पिछले एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. धवन ने मई 2025 में अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था. 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए कपल ने सगाई की घोषणा की थी. इस फंक्शन में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धवन को शुभकामनाएं दीं. चहल ने पोस्ट में लिखा, ‘ मेरे यार की शादी है.’
दूसरी बार दूल्हा बने टीम इंडिया के ‘गब्बर’
फोटो में धवन की नई दुल्हनिया सोफी सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. वहीं, शिखर पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है. चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे हैं. चहल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं. 20 फरवरी को शिखर धवन और सोफी की हल्दी सेरेमनी हुई थी. सोफी ने इस फक्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.