गिफ्ट निफ्टी में तेजी के संकेत
गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भी भारतीय बाजार में हरी झंडी दिखा रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 24,559.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 88 अंक अधिक है। यह आज बाजार में अच्छी शुरुआत का संकेत देता है। एशियन मार्केट में आज तेजी है जबकि, मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी हरे निशान पर बंद हुआ था।
बता दें मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 286 अंक की बढ़त के साथ 77,656 पर और निफ्टी 115 अंकों की तेजी के साथ 24,334 पर बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं अहम स्तर?
सेंसेक्स की भविष्यवाणी: सचिन गुप्ता, वीपी – टेक्निकल रिसर्च, च्वाइस इक्विटी ब्रोकिंग के अनुसार, बाजार का ट्रेंड अभी साइडवेज है। आज सेंसेक्स के लिए मजबूत सपोर्ट 77,000-77,125 और मजबूत प्रतिरोध 77,800-78,000 है।
गुप्ता कहते हैं, “77,000-77,125 के सपोर्ट जोन के ऊपर बने रहना सकारात्मक रुख बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा। ऊपर की तरफ 77,800-78,000 के प्रतिरोध जोन के ऊपर स्थायी बढ़त और 20-दिवसीय EMA के ऊपर निर्णायक क्रॉसओवर रिकवरी को और मजबूत कर सकता है।”
निफ्टी 50 का हाल: नागराज शेट्टी, सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि पिछले दो सत्रों की सुस्ती खत्म हो गई है। निफ्टी 50 ने मंगलवार को 24,100 के मजबूत सपोर्ट से उछाल दर्ज किया। गुप्ता के मुताबिक निफ्टी 50 का शार्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है और अगला लक्ष्य 24,500-24,600 का है। जबकि, तत्काल सपोर्ट 24,100 के लेवल पर है।
रुपक डे, सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, एलकेपी सिक्योरिटीज कहते हैं, “निफ्टी 50 ने 20-दिवसीय EMA को पार कर लिया है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है, जो मोमेंटम में सुधार का संकेत है।”
बैंक निफ्टी का हाल
सुदीप शाह, हेड ऑफ टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, एसबीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, बैंकिंग सूचकांक एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 57,100-57,000 है जबकि रेजिस्टेंस 57,900-58,000 है। सुदीप शाह कहते हैं, “58,000 के ऊपर स्थायी बढ़त 58,400 के स्तर तक नई तेजी ला सकती है।”
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.