कई एक्ट्रेसेस से आपने सुना होगा कि स्किन के लिए बेसन-दही वाला फेस पैक फायदेमंद होता है। जया किशोरी भी इसे बचपन से लगाती आ रही हैं, चलिए आज हम आपको इसे लगाने के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।
दही-बेसन में होते हैं कई गुण
त्वचा के लिए बेसन-दही को कई सालों से गुणकारी माना जा रहा है। शादी से पहले हल्दी-बेसन-दही या दूध से बना उबटन दुल्हन की त्वचा को निखारने के लिए लगाया जाता है। अगर आप स्किन खिली-खिली और स्मूद चाहते हैं, तो ये फेस पैक लगा सकते हैं। इसे लगाने से सिर्फ निखरी त्वचा ही नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
बेसन-दही फेस पैक लगाने के 5 फायदे
1. निखार लाने में करता है मदद
अगर आपके चेहरे पर टैनिंग-कालापन है, तो बेसन-दही का फेस पैक उसे साफ करने में मदद करेगा। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। बेसन स्किन को डीप क्लीन कर साफ करता है।
2. सॉफ्ट-सॉफ्ट मिलेगी स्किन
दही में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को स्मूद और क्लियर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इस फेस पैक को लगाने के बाद सॉफ्टनेस मिलेगी। दही ड्राईनेस कम करके स्किन को नमी देने में मदद करता है।
3. त्वचा को रखेगा हाइड्रेटेड
बेसन-दही वाला फेस पैक सिर्फ रंगत ही नहीं निखारेगा ये आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा। कई बार गंदगी या फिर अन्य कारणों की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में ये फेस पैक आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करेगा।
4. दाग-धब्बो हो सकते हैं कम
अगर आप रूटीन में इस फेस पैक को लगाते हैं, तो दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं। तो वहीं, बेसन में मौजूद तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं।
5. ऑयली स्किन के लिए भी बढ़िया
अगर आपकी स्किन ऑयली है और नाक, ठुड्डी के आस-पास तेल निकलता है, तो बेसन-दही वाला फेस पैक जरूर लगाएं। इसे लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा और आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला दिखेगा।
कैसे बनाएं और लगाएं- तरीका जान लीजिए
2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ज्यादा गाढ़ा लगे तो हल्का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट तक सूखने दें और फिर मसाज करते हुए छुड़ा लें। चेहरे को सादे पानी से धोएं और फिर मॉइश्चराजर लगाएं। हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं, इससे ज्यादा न लगाएं वरना स्किन डैमेज हो सकती है।
नोट- अगर चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो इसे न लगाएं। स्किन सेंसिटिव है या फिर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो बिना पैच टेस्ट के फेस पैक अप्लाई न करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.