इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतें ग्लोबल मार्केट में $100 प्रति बैरल के ऊपर चली गई हैं, कुछ रिपोर्ट्स में $110 के करीब पहुंच गई हैं. साथ ही, अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और वॉल स्ट्रीट के फ्यूचर्स में भी तेज बिकवाली देखी जा रही है. पिछले हफ्ते में निफ्टी हर दिन (गुरुवार की रिकवरी को छोड़कर) 1% से ज्यादा गिरा है. निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड हाई से 4,000 पॉइंट नीचे है.
8:45 बजे
पिछले हफ्ते 11% गिरने के बाद सोमवार को कोस्पी इंडेक्स में 8% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां सैमसंग और एसके हाइनिक्स रहीं, जिनके शेयर सोमवार को 8% से ज्यादा गिर गए, जिससे इंडेक्स पर भारी दबाव पड़ा.
8:30 बजे
मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद सोमवार (9 मार्च) को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशक हैरान हैं. आमतौर पर युद्ध या अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर जाते हैं, लेकिन इस बार निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
8:20 बजे
शुरुआती ट्रेडिंग में अमेरिकी बाजार के फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली. डाउ फ्यूचर्स करीब 950 अंक, S&P 500 फ्यूचर्स करीब 100 अंक और नैस्डैक फ्यूचर्स लगभग 400 अंक तक गिर गए, जिससे ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का माहौल नजर आ रहा है.
8:10 बजे
आज सोमवार को सबसे ज्यादा फोकस ऑयल से जुड़े स्टॉक्स पर रहेगा. जैसे ONGC, Oil India, HPCL, BPCL. इसके अलावा एविएशन (इंडिगो), पेंट (एशियन पेंट्स), FMCG, टायर कंपनियां और अन्य भी प्रभावित होंगे. साथ ही Meesho और Anthem Biosciences जैसे स्टॉक्स पर भी नजर रखें. युद्ध और महंगे तेल से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रह सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.