Stock Market Live –शेयर बाजार में आज गिरावट का भूचाल आया है. सेंसेक्स 1400 अंक तो निफ्टी 50 477 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है. अमेरिका-ईरान युद्ध के निवेशकों में डर का माहौल है और वे शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं.
वैश्विक जोखिम और महंगाई बढ़ने की आशंका से लोग डरे हुए हैं और बाजार से पैसा निकाल रहे हैं.
शेयर बाजार में बुधवार को व्यापक बिकवाली का माहौल देखने को मिला. कुल 494 शेयर बढ़त लिए है, जबकि 2,203 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी सूचकांक पर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और बजाज फाइनेंस शामिल है. इन शेयरों में दबाव के चलते बाजार की धारणा कमजोर बनी है. वहीं, कुछ शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली. बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फोसिस, ओएनजीसी, कोल इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) शामिल रहे.
सोमवार को भी गिरा था बाजार
बाजार में इस गिरावट का मुख्य कारण मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ता तनाव है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों और तेहरान के पलटवार ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. सोमवार को भी इसी डर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था, जिसके चलते भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स सोमवार को 1,048 अंक टूटकर 80,238 के स्तर पर आ गया था, जबकि निफ्टी 24,865 पर बंद हुआ था.
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
इसके साथ ही विदेशी निवेशक लगातार भारतीय शेयर बेच रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 3,295 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 8,593 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.