आपको बताते चलें कि शकीरा पूरी दुनिया में वाका-वाका गर्ल के नाम से फेमस है। वहीं, साल 2007 में मुंबई में इन्होंने शो किया था। इस बार 2026 में दो बड़े शहरों में शकीरा का कॉन्सर्ट होने जा रहा है। ये इवेंट Feeding India Concert 2026 के जरिए आयोजित हो रहा है, इनका उद्देश्य है कि भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों के प्रति लोागों में जागरूकता बढ़ाना है। आइए आपको बताते हैं कैसे और कहां टिकट बुक करें।
कब और कहां होंगे शो?
सबसे पहला कॉन्सर्ट शकीरा का मुंबई में 10 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। ये शो Mahalaxmi Racecourse में आयोजित होगा। दूसरी ओर 15 अप्रैल 2026 को शकीरा लाइव परफॉर्मेंस देंगी। ये कॉन्सर्ट Jawaharlal Nehru Stadium में रखा गया है। इसके अतिरिक्त शकीरा का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में भी होगा।
टिकट कब से मिलेंगे?
यदि आपके पास HSBC का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको टिकट बुक करने का विशेष पहले मौका मिलेगा। प्री-सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1 मार्च को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से सभी के लिए सामान्य टिकट बिक्री शुरू कर दी जाएगी। टिकटें District by Zomato ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। दिलचस्प बात यह है कि, आपको यहां Buy Now, Pay Later जैसी फैसिलिटी भी मिलेगी। ऐसे में आप पहले हाफ पेमेंट कर सकते हैं, बाकी का भुगतान बाद में करें।
कौन-से गाने सुनने को मिल सकते हैं?
कहा जा रहा है कि शकीरा अपने सबसे सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें Hips Don’t Lie, Whenever, Wherever और Waka Waka जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। शकीरा के इन गानों के फैन तो हम सभी है। भारत में यह गाने काफी पसंद किए गए है। यदि आप भी लाइव शकीरा का परफॉर्म देखना चाहते हैं, तो दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट देख सकते है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.