एक्टर शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान ने हाल ही में बताया कि सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की दो से ढाई करोड़ रुपए सालाना सैलरी के दावे गलत हैं। यासीन खान ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर बॉडीगार्ड्स की कमाई को लेकर जो आंकड़े बताए जाते हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी बड़े स्टार के साथ काम करने वाले बॉडीगार्ड की एक फिक्स सैलरी होती है। इसके अलावा फिल्मों या विज्ञापनों के दौरान अलग से कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कुछ अतिरिक्त पैसा मिल सकता है, लेकिन यह रकम उतनी बड़ी नहीं होती जितनी अक्सर बताई जाती है।
पहले बॉडीगार्ड्स को फिल्मों से पैसा नहीं मिलता था यासीन ने बताया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड को फिल्मों से अलग से कोई पैसा नहीं मिलता था। उस समय सिर्फ ड्राइवर, मेकअप आर्टिस्ट और पर्सनल असिस्टेंट को ही प्रोड्यूसर की तरफ से पैमेट की जाती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें लगा कि फिल्म के दौरान बॉडीगार्ड भी काम करते हैं, इसलिए उन्हें भी पैमेंट मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर्स से बात की और धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अलग से पैसे मिलने लगे।
उनकी इस पहल के बाद इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ। दूसरे बॉडीगार्ड्स ने भी प्रोडक्शन हाउस से अतिरिक्त भुगतान की मांग करनी शुरू कर दी और यह धीरे-धीरे एक आम प्रथा बन गई। औसत सैलरी करीब एक लाख महीने तक होती हालांकि, यासीन ने साफ कहा कि सालाना दो से ढाई करोड़ रुपए कमाने जैसी बातें सही नहीं हैं। उनके अनुसार, इतनी बड़ी सैलरी मिलना संभव नहीं है। अगर किसी बॉडीगार्ड को ज्यादा पैसा मिलता भी है, तो वह किसी खास व्यक्तिगत समझ या स्टार की तरफ से दी गई मदद हो सकती है, न कि रेगुलर सैलरी। यासीन के अनुसार, इस फील्ड में अनुभवी सिक्योरिटी स्टाफ को भी आमतौर पर करीब 1 लाख रुपए प्रति माह तक की सैलरी मिलती है, जो इंटरनेट पर बताए जा रहे 10 लाख रुपए प्रति महीने के दावों से काफी कम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.