कई बार कुछ लोग हमारी लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल देने लगते हैं और हम बस चुप रह जाते हैं। अक्सर दूसरों को खुश रखने के चक्कर में हम खुद इतने परेशान हो जाते हैं कि मन करता है सब कुछ छोड़-छाड़ कर अकेले रहें। लेकिन यह कोई हल नहीं है। ऐसी नौबत आने ही क्यों दें? शुरू से ही अपनी कुछ सीमाएं तय करके चलें।
पहले खुद को समझें
किसी को ‘ना’ कहने से पहले यह देखें कि आपको कौन सी बातें परेशान करती हैं। गौर करें कि आप किन कामों को बिना मन के सिर्फ दबाव में आकर करते हैं।
इसे भी पढ़ें: हर नए Partner में दिखते हैं पुराने Red Flags, तो आप भी हो गए हैं Groundhogging का शिकार, जानें कैसे इससे बचें?
अपनी लिमिट तय करें
पहचानें कि किन कामों से आप मानसिक या शारीरिक रूप से थक जाते हैं। जब आप अपनी लिमिट समझ जाएंगे, तो आपको पता होगा कि कहां मना करना है। ऐसा करते समय मन में कोई बोझ न रखें, बल्कि कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात कहें।
बहाने नहीं, सीधा बोलें
हम अक्सर बुरा बनने से बचने के लिए बहाने बनाते हैं, जिससे गलतफहमियां बढ़ती हैं। बहाने बनाने के बजाय साफ कह दें, ‘सॉरी, मैं यह नहीं कर पाऊंगा’ या ‘मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं।’ शुरू में शायद उन्हें बुरा लगे, लेकिन बाद में वे आपकी ईमानदारी की कद्र करेंगे कि आपने उनका काम लटकाया नहीं।
मना करने का सही तरीका सीखें
बिना वजह के बहाने देने के बजाय अपनी फीलिंग्स बताएं। अगर कोई आपको ऐसी जगह ले जाना चाहता है जहां आपको शोर या भीड़ से दिक्कत होती है, तो साफ कहें कि आपको वहां घुटन होती है। इसी तरह अगर कोई उधार मांगे, तो कहें कि आप दोस्ती के बीच पैसा नहीं लाना चाहते क्योंकि इससे रिश्ते खराब होते हैं। लोग आपकी बात समझेंगे।
जरूरत से ज्यादा लचीले न बनें
अगर आप अपनी हर बात दबा लेंगे, तो लोग आप पर हावी होने लगेंगे। ऑफिस हो या घर, अपनी बात रखने की हिम्मत जुटाएं। बिना रिश्ता खराब किए अपनी जरूरतें बताएं, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
हर रिश्ते में एक दायरा जरूरी है
शादी या किसी भी रिश्ते का मतलब गुलामी नहीं है। अपने शौक और सपनों को न छोड़ें। अगर आपको पेंटिंग पसंद है या दोस्तों से मिलना अच्छा लगता है, तो पार्टनर को क्लीयर बता दें कि यह आपकी खुशी के लिए जरूरी है। साथ ही, प्राइवेसी का भी ध्यान रखें। बिना इजाजत एक-दूसरे का फोन या ईमेल चेक करना भरोसे को कमजोर करता है।
दखलअंदाजी बर्दाश्त न करें
अगर किसी की कोई बात आपको चुभ रही है, तो उसे तुरंत टोक दें। अगर आप चुप रहेंगे, तो सामने वाला आप पर हावी होता जाएगा। उन्हें समझाएं कि आपकी लाइफ में उनका दखल कहां तक जायज है।
इसे भी पढ़ें: Ramadan Couple Guide: रोजे में पति-पत्नी के रिश्ते की मर्यादा क्या है? जानें क्या जायज और क्या नाजायज
गलत बर्ताव पर लगाम लगाएं
कई बार लोग करीबी होने का फायदा उठाकर गलत तरीके से बात करते हैं या छूते हैं। अगर आपको किसी का टच या फ्लर्ट करना पसंद नहीं है, तो बिना झिझक दूरी बना लें। ऐसे मामलों में संकोच करना भारी पड़ सकता है।
अपनी बातों की जिम्मेदारी लें
एक समझदार इंसान वही है जो अपनी कही बातों और फैसलों की जिम्मेदारी ले। जब आप खुद के प्रति ईमानदार रहेंगे, तो आपकी इज्जत भी बढ़ेगी और लाइफ में बाउंड्री सेट करना भी आसान हो जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.