वीडियो में क्या दिखाया गया ?
6 मिनट के इस वायरल वीडियो की शुरुआत सीमा से होती है. इस वीडियो में वह ऑरेंज कलर का सूट और सिर पर दुपट्टा पहने हुए नजर आती है. उनके हाथ में नोट दिखाई देते हैं और वह पैसे गिनती हुई कैमरे के सामने नजर आती हैं और वह बहुत ही खुशी से यह दावा करती है कि ये पैसे उन्होंने यूट्यूब से कमाए हैं. कुछ समय बाद सचिन भी उनके साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं. पैसे वाला यह सीन वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा है.
यह भी पढ़ें : सवारी ने ड्राइवर की बेटी के लिए खरीदा खिलौना- दिल जीत लेगा वीडियो
सचिन के साथ घर में नजर आया घरेलू अंदाज
वीडियो में सीमा और सचिन घर के अंदर एक-दूसरे के साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं. कभी घर के राशन की तो कभी सब्जी लाने की. दोनों के बीच हंसी-मजाक भी देखने को मिलता है. वीडियो में उनके रोजमर्रा के जीवन से जुड़े छोटे-छोटे पल दिखाए गए हैं. इसी दौरान सीमा कैमरे के सामने अपनी बात भी रखती नजर आती हैं. वीडियो के आगे के हिस्से में सीमा और सचिन बच्चे के साथ भी नजर आते हैं. दोनों घर में परिवार के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं. इसके बाद सीमा दोबारा कैमरे के सामने आती हैं और अलग-अलग अंदाज में बात करती नजर आती हैं. पूरे वीडियो में परिवार, घर और यूट्यूब कंटेंट बनाने से जुड़े कई पल दिखाई देते हैं.
पहली कमाई थी 45 हजार, अब लाखों में पहुंची इनकम
सीमा हैदर पहले भी अपनी यूट्यूब कमाई के बारे में बता चुकी हैं. नवंबर 2023 में उन्होंने बताया था कि यूट्यूब से उनकी पहली पेमेंट 45 हजार रुपये की थी. बाद में रिपोर्ट्स में सीमा के हवाले से उनकी मासिक कमाई करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये तक बताई गई. सीमा ने यह भी बताया था कि 5 मिनट की वीडियो पर 1,000 व्यूज से करीब 25 रुपये और Shorts पर 1 लाख व्यूज से करीब 1 डॉलर की कमाई होती है.
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट
सीमा हैदर और सचिन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोगों ने पैसों वाली क्लिप पर कमेंट किया, जबकि कई यूजर्स ने बोला अरे यूट्यूब से तो काफी कमाई हो जाती है. वही एक और यूजर ने लिखा इस पर विश्वास करना मुश्किल है. और कई यूजर ने सीमा और सचिन का हालचाल भी पूछा. वहीं कुछ लोगों ने वीडियो के घरेलू अंदाज को लेकर भी अपनी राय रखी. सीमा और सचिन लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी और रोजमर्रा के पलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं.
यह भी पढ़ें : भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.