गर्मियों की छुट्टियां बस दस्तक देने वाली हैं, और इसी के साथ शुरू होने वाली है माओं की वो पुरानी सिरदर्दी कि आखिर बच्चों को दिन भर कैसे संभालें? इस परेशानी से बचने के लिए अक्सर महिलाएं बच्चों के हाथ में फोन थमा देती हैं, जो कि सबसे आसान लेकिन सबसे गलत रास्ता है। हमें यह समझने की जरूरत है कि ये छुट्टियां स्क्रीन पर स्क्रॉल करने के लिए नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने के लिए हैं। लेकिन सवाल वही है कि आखिर फोन नहीं तो फिर क्या? आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसी दिलचस्प एक्टिविटीज लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपके बच्चों को फोन की लत से दूर रखेंगी, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी को भी एक नई उड़ान देंगी।
घर पर बनाएं खूबसूरत विंड चाइम्स (DIY Wind Chimes)
विंड चाइम्स बनाना न केवल मजेदार है, बल्कि यह बच्चों की कल्पना शक्ति को भी बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आपको बस घर में पड़ी कुछ पुरानी चीजों की जरूरत है।
सामग्री: एक पुरानी लकड़ी की छड़ी या स्टील का घेरा, रंगीन धागे, पुरानी चाबियां, कंचे, या कोल्ड ड्रिंक के ढक्कन और कुछ मोती।
कैसे बनाएं: सबसे पहले लकड़ी की छड़ी को रंगों से सजाएं। अब अलग-अलग लंबाई के धागे लें और उनमें चाबियां या ढक्कन बांध दें। इन धागों के बीच-बीच में रंगीन मोती पिरोएं ताकि ये दिखने में आकर्षक लगें। आखिर में इन धागों को मुख्य छड़ी से बांध दें। जब हवा चलेगी और इन चीजों के टकराने से मीठी आवाज आएगी, तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
इसे भी पढ़ें: अपनी बोरिंग बालकनी को दें नया Makeover, ये Smart Decorating Tips बदल देंगे पूरा माहौल
किचन गार्डनिंग
बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए किचन गार्डनिंग एक शानदार तरीका है। इससे वे धैर्य और जिम्मेदारी सीखते हैं।
कैसे शुरू करें: बच्चों को छोटे गमले या घर के पुराने डिब्बे दें। उनमें मिट्टी भरकर धनिया, पुदीना या मेथी के बीज बोने को कहें। रोज सुबह पौधों को पानी देने की जिम्मेदारी उनकी होगी। जब वे अपनी मेहनत से छोटा सा पौधा उगता देखेंगे, तो उनका उत्साह फोन की गेम से कहीं ज्यादा होगा।
इसे भी पढ़ें: पुराना कूलर देगा शिमला जैसी हवा, आजमाएं ये Viral Trick, गर्मी से तुरंत मिलेगी राहत
पुरानी टी-शर्ट से बनाएं ट्रेंडी टोट बैग
अगर आपके घर में बच्चों की कुछ पुरानी टी-शर्ट्स पड़ी हैं, जिन्हें वे अब नहीं पहनते, तो उन्हें फेंकने के बजाय उनका नया इस्तेमाल करना सिखाएं।
कैसे बनाएं: टी-शर्ट की आस्तीन और गले वाले हिस्से को काटकर अलग कर दें। अब नीचे के खुले हिस्से में छोटे-छोटे कट लगाकर पट्टियां बना लें और उन्हें आपस में मजबूती से बांध दें। बस, बिना सिलाई के आपका स्टाइलिश झोला तैयार है। इसे बच्चे अपनी छोटी-मोटी चीजें रखने या सामान लाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

