इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। बैंक ने उम्मीदवारों को सुझाव दिया है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
कटेगरी वाइज पद
SBI की इस भर्ती में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के कुल 35 पद शामिल हैं। JMGS-I के लिए 14 पद हैं। इनमें SC के लिए 2, ST के लिए 1, OBC के लिए 3, EWS के लिए 1 और अनारक्षित वर्ग के लिए 7 पद हैं। PwBD उम्मीदवारों के लिए एक क्षैतिज रिक्ति भी उपलब्ध है।
वहीं MMGS-II के लिए 21 पद हैं। इनमें SC के लिए 3, ST के लिए 1, OBC के लिए 5, EWS के लिए 2 और अनारक्षित वर्ग के लिए 10 पद शामिल हैं। इस पद पर भी PwBD उम्मीदवारों के लिए एक क्षैतिज रिक्ति है।
आयु सीमा
JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 जुलाई 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। MMGS-II पद के लिए आयु सीमा 23 से 32 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
योग्यता
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) से फॉरेक्स ऑपरेशन (Forex Operations) में सर्टिफिकेट होना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले का होना चाहिए।
JMGS-I के लिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग और ऑपरेशंस का कम से कम एक साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जरूरी है। वहीं MMGS-II के लिए इसी क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव मांगा गया है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
JMGS-I पद का वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपये है, जबकि MMGS-II पद के लिए 64,820 से 93,960 रुपये तक वेतन मिलेगा। चयनित अधिकारियों को DA, HRA, CCA, PF, NPS, लीव फेयर कंसेशन और मेडिकल सुविधाएं भी बैंक के नियमों के अनुसार मिलेंगी। प्रोबेशन की अवधि छह महीने होगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। न्यूनतम योग्यता पूरी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए, यह जरूरी नहीं है। SBI की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी बैंक की जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेगी। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार SBI की करियर वेबसाइट पर जाकर Current Openings सेक्शन में जाएं। यहां Advertisement Number CRPD/SCO/2026-27/15 को चुनकर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी।
आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट्स
आवेदन के दौरान फोटो, सिग्नेचर, रिज्यूमे, पहचान प्रमाण, जन्मतिथि प्रमाण, डिग्री सर्टिफिकेट, IIBF Forex Operations सर्टिफिकेट और अनुभव प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। लागू होने पर जाति/PwBD प्रमाण पत्र, अन्य सर्टिफिकेशन, NOC भी जमा करनी होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.